Trivia: जानिए क्यों जया बच्चन ने गणपति बप्पा को चढ़ाये थे सोने के कुंदन !
इन दिनों चारो तरफ गणेश महोत्सव की धूम है। बॉलीवुड सेलेब्स तो गणपति का आगमन धूमधाम से कर रहे हैं। वैसे हमारे ये सितारे अपने हर ख़ुशी और दुःख में गणपति को अपने साथ ही रखते हैं। इनका और गणपति का कुछ पुराना कनेक्शन है जो गणेश महोत्सव में देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन और गणपति का कनेक्शन कुछ ज्यादा पुराना है। वैसे तो गणपति पूजन हर घर में होता है लेकिन जया और अमिताभ के लिए गणपति बप्पा उनके परिवार के सदस्य की तरह ही हैं। ये रिश्ता तब और गहरा हो गया था जब सालों पहले अमिताभ को गंभीर चोट लगने पर जया ने बप्पा से उनके ठीक होने की फरियाद की थी।
दरअसल, 1982 में आई फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे। ये चोट इतनी गंभीर थी कि उस दौरान अमिताभ जीवन और मौत से लड़ रहे थे। उनके लिए देशभर में दुआओं को दौर ज़ारी था। उसमें से एक दुआ पत्नी जया ने भी महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मंदिर दग्डूशेठ हलवाई गणपति बप्पा से से मांगी थी। जया की दुआ में इतना असर था कि अमिताभ को इस हादसे के बाद दूसरा जीवनदान मिला और वो स्वस्थ हो गए।
मौत से जीतने के बाद जब अमिताभ स्वस्थ हो कर लौटे थे तो जया दग्डूशेठ हलवाई गणपति बप्पा को धन्यवाद देने उनके दर पर जा पहुंची थी और गणपति को सोने के कुंदन चढ़ाए थे। उस दिन से बच्चन परिवार में गणपति का खास स्थान है और ये महोत्सव सब बढ़ चढ़ कर मनाते हैं।