बिग बॉस 14: घर में विकास गुप्ता की जगह एंट्री लेंगी देवोलीना भट्टाचार्याजी

    विकास गुप्ता की जगह एंट्री लेंगी देवोलीना भट्टाचार्याजी

    बिग बॉस 14: घर में विकास गुप्ता की जगह एंट्री लेंगी देवोलीना भट्टाचार्याजी

    बिग बॉस 14 का ये हफ्ता कई सारे ट्विस्ट और ड्रामे से भरा रहा। कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखा गया। इसी बीच विकास गुप्ता की अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें घर छोड़ कर जाना पड़ा। लेकिन अब ताज़ा खबरों में मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्जी बीबी हाउस में विकास की प्रोक्सी बनकर एंट्री लेने वाली हैं। फ़िलहाल वो होटल में क्वारंटीन हैं, सीक्रेट रूम के जरिये घर में एंट्री लेंगी।

    पिछले सीजन में नज़र आई देवोलीना को उनके स्ट्रेट जवाबों के लिए जाना जाता है। वो अपना पक्ष बेहद मजबूत तरीके से सबके सामने रखती हैं वो भी बिना डरे। वहीं वो इस सीजन को भी करीब से फॉलो कर रही हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के जरिये अपना पक्ष रखा। अब ऐसे में देवोलीना की घर में एंट्री बाकी कंटेस्टेंट के लिए ख़तरा साबित हो सकती है। देवोलीना अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये रुबीना के गेम की तारीफ कर चुकी हैं। तो ऐसा हो सकता है कि वो रुबीना की तरफ से गेम खेलें।

    पहले खबरें ये थीं कि मेकर्स विकास की जगह रश्मि देसाई को घर में लाना चाहते थे। लेकिन रश्मि ने वर्क कमिटमेंट किये हुए हैं जिसके बाद देवोलीना से संर्पक किया गया। इस बारे में स्पॉटबॉय को उनके सूत्र ने बताया है-‘मेकर्स ने सबसे पहले रश्मि देसाई से विकास गुप्ता की जगह लेने को कहा था। लेकिन एक्ट्रेस अपने कमिटमेंट्स की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पायीं, जिसके बाद बिग बॉस 14 के मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी का रुख किया। देवोलीना भट्टाचार्जी विकास गुप्ता की अच्छी दोस्त हैं और शो का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।’ वैसे आपको याद दिला दिल बिग बॉस 13 में देवोलीना को चोट लगने के बाद उनकी जगह विकास गुप्ता ने ली थी। अब विकास की जगह वो बीबी 14 नज़र आयेंगी।