विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?

    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?

    चाहे वे कितना भी नकारे लेकिन विराट और अनुष्का के बीच कुछ तो पक रहा है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट के इटली में शादी करने की खबर आयी है और अब अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार संग इटली के लिए रवाना होते स्पॉट किया गया। इसी के साथ अनुष्का के फैमिली पंडित, जो उनके और विराट के साथ देहरादून में देखे गए थे, भी एयरपोर्ट पर उनके परिवार के साथ थे।

    अनुष्का जल्दबाज़ी में नज़र आ रही थीं और उन्हें देखकर मीडिया का हुजूम उनके पीछे लग गया। उनके पिता अजय कुमार, माँ शमा और भाई कर्नेश को बड़े-बड़े बैग्स ले जाते देखा गया और इनमें से किसी ने भी प्रेस से कोई बात नहीं की।

    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?
    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?

    खबरों की माने तो अनुष्का और विराट इटली के मिलान शहर में 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच शादी करने वाली हैं। ये शादी तीन का सेलिब्रेशन होगा। जहां अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने शादी की अफवाह को ख़ारिज कर दिया था वहीं खबर ये भी है की इन दोनों ने अपने परिवारवालों और कुछ दोस्तों को छुट्टी पर आमंत्रित किया है। इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट्स और वेडिंग फोटोग्राफर्स भी उनके साथ जा रहे हैं।

    इस जोड़ी ने पिछले साल भी अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जके पास ऐसा ही एक वेकेशन मनाया था। उस समय भी अनुष्का और विराट की शादी की अफवाहें उड़ी थीं।

    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?
    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?

    विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक टीवी कमर्शियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। 2015 में इन दोनों के रिश्ते के टूटने की भी खबरें आयी थीं। 2016 की शुरुआत में ये दोनों दोबारा रिश्ते में आ गए और कोहली ने लोगों को अनुष्का पर उनकी बैटिंग बिगड़ने का कारण बोलने पर कड़ा जवाब भी दिया। इन दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है और विराट अक्सर अनुष्का के बारे में बातें करते दिखाई देते हैं।

    विराट से शादी की अफवाह के बाद माता-पिता संग इटली रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, क्या है वजह?

    हाल ही में इन दोनों ने साथ में क्रिकेटर ज़हीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी में शिरकत की थी।