अनुष्का शर्मा का बड़ा खुलासा, शादी को सीक्रेट रखने के लिए इस्तेमाल किया था विराट का ये नकली नाम !

    अनुष्का शर्मा का बड़ा खुलासा, शादी को सीक्रेट रखने के लिए इस्तेमाल किया था विराट का ये नकली नाम !

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बिना शक भारत के सबसे बड़े सेलेब्रिटी कपल्स में से एक कहा जा सकता है। ये दोनों न केवल एक खूबसूरत कपल हैं। बल्कि इनकी प्यार-भरी तस्वीरों से बहुत सारे लोग प्यार करना भी सीखते हैं। 

    पब्लिक में इनका प्यार जताने का अंदाज़ जनता को बहुत पसंद है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट जब भी अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद अनुष्का के लिए एक फ्लाइंग किस उछालते हैं, तो दर्शक उनके दीवाने हो जाते हैं।

    दिसम्बर 2017 में जब विराट और अनुष्का ने शादी की तो ये एक बहुत बड़ा सरप्राइज था। हाल ही में अनुष्का ने वोग मैगज़ीन के कवर के लिए पोज़ किया। 

    उन्होंने वोग मैगज़ीन से अपनी शादी और करियर को लेकर बातें भी कीं। और इस बातचीत में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में अभी तक किसी को नहीं पता था। विराट और अनुष्का ने सबकी नज़रों से दूर सीक्रेट शादी की थी ये सभी को पता है।

    मगर अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए उन्हें क्या-क्या पापड बेलने पड़े थे, ये किसी को नहीं पता। वोग मैगज़ीन से बात करते हुए अनुष्का ने बताया, हमें घर की तरह शादी करनी थी।वहां मौजूद हमारे दोस्तों और घरवालों को मिलाकर कुल 42 लोग थे।

    मैं चाहती थी ये मेरी और विराट की शादी के बारे में ही रहे।’ अनुष्का ने कहा कि उन्हें मीडिया अटेंशन नहीं चाहिए था और इसीलिए इस कपल ने नकली नाम भी इस्तेमाल किए थे। ‘विराट का नाम शायद राहुल था’ अनुष्का ने बताया।