रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में पहली बार सोनम कपूर की शादी में हाथ डाले आये थे, तभी से हम सभी की कल्पनाओं को अलग उड़ान मिल गयी थी। इन दोनों ने इस बात को क़ुबूल करने में ज्यादा वक़्त नहीं लिया कि सही में इनके बीच कुछ चल रहा है।

    जहाँ रणबीर और आलिया के फैन्स इन दोनों के साथ में होने की वजह से बेहद खुश हैं वहीं कई लोगों ने इन दोनों के बीच 10 साल के गैप पर सवाल उठाये तो वहीं कुछ ने रणबीर की दिलफेंक आशिक होने वाली बात पर चिंता जताई। इस जोड़ी ने फैन्स से भले ही ज्यादा ख़ास सपोर्ट ना पाया हो लेकिन इन दोनों की ज़िन्दगी में जो लोग सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं, उन्होंने दोनों को अपनी मंजूरी दे दी है। जी हाँ, रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर और आलिया भट्ट के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान ने अपने बच्चों के रिश्ते के बारे में बात करते हुए अपनी सहमती अपने अंदाज़ में दी है।

    आइये बताते हैं कैसे रणबीर और आलिया के माता-पिता ने अपनी साइड से दोनों के रिश्ते को कुबूल लिया है। क्या इन दोनों की शादी की शहनाई जल्द बजने वाली है?

    नीतू कपूर का सोशल मीडिया पर प्यार

    नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के बेहद करीब हैं और रणबीर भी खुद को ममाज बॉय कहते हैं। नीतू ने आलिया के बारे में कुछ बोला तो नहीं है लेकिन हम सभी ने उन्हें आलिया के साथ समय बिताते और आलिया की सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली तस्वीरें पर एमोजी कमेंट करते देखा है। आलिया भी नीतू का जन्मदिन कपूर परिवार के साथ मनाने लन्दन गयी थीं। वैसे तो नीतू ने आलिया के बारे में कुछ भी सफाई से नहीं कहा है लेकिन इनका सोशल मीडिया प्रेम देखकर लगता है कि इन दोनों की केमिस्ट्री सबसे बेस्ट है।

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    ऋषि कपूर ने इनका रिश्ता कुबूला

    आप भले ही ऋषि कपूर के बारे में कुछ भी कहें लेकिन आप ये बिल्कुल नहीं कह सकते कि ऋषि सीधे मुंह पर बात नहीं कहते हैं। जब उनसे बेटे रणबीर के शादी के प्लान और आलिया के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ़ तौर पर जवाब दिया। ऋषि ने कहा कि उन्हें भी लगता है कि ये रणबीर के शादी करने का समय है। जब उनसे आलिया को अपनी बहु बनाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतू कपूर को आलिया पसंद हैं और ऋषि खुद भी आलिया को पसंद करते हैं और रणबीर तो उन्हें पसंद करते ही हैं। मेरे चाचा शम्मी जी और शशि जी ने अपनी मर्ज़ी से शादी की थी और रणबीर को भी अपनी लाइफ पार्टनर खुद चुनने का हक है।

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    महेश भट्ट का ट्विस्टेड जवाब

    आप महेश भट्ट से कोई भी सवाल पूछ लीजिये आपको हमेशा थोड़ा भाषणनुमा और अलग जवाब सुनने को मिलता है। ऐसा ही कुछ जवाब महेश भट्ट ने बेटी आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते पर दिया था। जब उनसे पूछा गया कि वे आलिया और रणबीर के बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि रणबीर और आलिया लोगों के उनके बारे में बात करने से परेशान नहीं हो रहे हैं। और मैं उन माता-पिता में से नहीं हूँ जो अपने बच्चों की ज़िन्दगी के चुनाव में दखल दूँ। आलिया अब बड़ी हो गयी है और ये ऐसी बात है जिसे वो खुद संभाल सकती है। ये उनकी ज़िन्दगी है, उनका स्पेस है और मैं इस बात का सम्मान करता हूँ कि उनका जब, जैसे और जिससे इसके बारे में बात करने का मन हो वो करें।

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    सोनी राजदान का क्लियर बयान

    आलिया की माँ सोनी राजदान बहुत शांत स्वाभाव की है और ज़्यादातर चुप ही रहती हैं। हालाँकि इस बार सोनी ने भी बेटी आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सोनी ने कहा मेरा रिश्ता मेरी बेटी के साथ बहुत अच्छा है। मैं अफवाहें सुनकर फैसले नहीं करती हूँ, मैं आलिया से सीधे बात करती हूँ। मैंने आलिया से उसकी ज़िन्दगी में चलने और ना चलने वाली बातों के बारे में विचार-विमर्श किया है। ये आखिरकार आलिया की ही ज़िन्दगी है और मैं उसे उसकी ज़िन्दगी अपनी तरह से जीने देने में ही खुश हूँ। जब उनसे रणबीर के बार एमे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऋषि के साथ काम किया हुआ है और वे सदियों से नीतू और रणबीर कपूर को जानती हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर एक बेहद प्यार लड़के हैं।

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?

    स्पेशल मेंशन: रिद्धिमा कपूर का ब्रेस्लेट

    रणबीर और आलिया के माता पिता के अलावा रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा ने भी आलिया को ब्रेस्लेट गिफ्ट करने इस रिश्ते के लिए अपनी सहमती ज़ाहिर कर दी है। रणबीर और आलिया के सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में साथ जाने के ठीक बाद जब इन दोनों अपने रिश्तों को जगजाहिर कर दिया था, तब रिद्धिमा ने आलिया को एक खूबसूरत ब्रेस्लेट गिफ्ट किया था, जो ये दर्शाता है कि वे आलिया और रणबीर के रिश्ते से बेहद खुश हैं।

    रणबीर और आलिया के रिश्ते पर कपूर और भट्ट परिवार हो गये हैं राज़ी, जानिए किसने क्या कहा?