विडियो: मंगेतर निक जोनस ने बताया कैसे हुआ उन्हें प्रियंका चोपड़ा से प्यार !

    विडियो: मंगेतर निक जोनस ने बताया कैसे हुआ उन्हें प्रियंका चोपड़ा से प्यार !

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी छायी हुई है। सगाई के बाद से प्रियंका और निक ने एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और विडियो शेयर करना शुरू किया है और उन्हें देखकर सभी का दिल ख़ुशी से झूम उठता है। अब निक ने अमेरिकन चैट शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फेलन' में होस्ट जिमी फेलन से बात करते हुए खुलासा किया है कि उनकी और प्रियंका की मुलाकात कैसे हुई और कैसे ये दोनों प्यार में पड़ गये।

    अमेरीकी सिंगर निक ने बताया कि वो और प्रियंका एक दोस्त के द्वारा मिले थे। इन दोनों ने पहले मेसेज पर बात की थी और मई 2017 तक इन दोनों की मुलाक़ात नहीं हुई थी। इन दोनों की पहली मुलाक़ात 2017 के मेट गाला के समय हुई थी, जिसके लिए निक ने कहा कि उन्होंने वहां बहुत अच्छे से समय बिताया था। निक ने बताया कि ये दोनों काफी समय तक दोस्त थे। इन दोनों की ज़िन्दगी अलग-अलग दिशाओं में जा रही थी।

    विडियो: मंगेतर निक जोनस ने बताया कैसे हुआ उन्हें प्रियंका चोपड़ा की से प्यार !

    कुछ समय बात मीडिया ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू किये तो निक ने कहा कि वो और प्रियंका सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि लोग हमने इंटरव्यू या पर्सनल तौर पर पूछते थे कि क्या हम दोनों रिश्ते में हैं? तो हम मना कर देते थे क्योंकि ऐसा कुछ नहीं था। लोगों को लगता है कि निक और प्रियंका अपना रिश्ता छुपा रहे हैं। अब इन दोनों की सगाई हो गयी है तो इस कहानी ने अपने आप को खुद ही लिख लिया। निक ने जिमी को बताया कि इन दोनों की मुलाकात 5 महीने पहले हुई थी और तब ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये। इन दोनों को लगा कि यही सही है और दोनों रिश्ते में आ गये।

    आगे निक ने बताया कि कैसे उनका और प्रियंका का रोका भारत में हुआ था और वे अपने माता-पिता के साथ भारत आये थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा और उनके माता-पिता प्रियंका के परिवार और दोस्तों से ढेर सारा प्यार पाकर बेहद खुश थे।

    देखें विडियो -

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ में डिज़ाइनर राल्फ लॉरन की 50वीं सालगिरह पर फैशन शो देखने गये थे। इन दोनों ने अपनी बहुत सी तस्वीरें शेयर की, जिन्हें देखकर फैन्स का दिल खुश हो गया।