बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को बिल्कुल नहीं पसंद करती थीं पत्रलेखा, जानिए क्यों?

    बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को बिल्कुल नहीं पसंद करती थीं पत्रलेखा, जानिए क्यों?

    बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को बिल्कुल नहीं पसंद करती थीं पत्रलेखा, जानिए क्यों?

    बॉलीवुड में आये दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। ऐसे ही हमें कभी ना कभी स्टार्स की ज़िन्दगी के बारे में नई-नई बातें भी जानने को मिलती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर राजकुमार राव के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्रलेखा का कहना है कि शुरुआत में राजकुमार उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं थे और वह उन्हें भयानक मानती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। मुझे हमेशा लगता था कि वह भयानक हैं क्योंकि 'लव सेक्स और धोखा' में उन्होंने कुछ इसी तरह की भूमिका निभाई थी।’

    वहीं पत्रलेखा के बारे में राजकुमार का नजरिया बिल्कुल ही अलग है। राजकुमार ने कहा, ‘मैंने उन्हें पहली बार टीवी पर देखा और वह हमेशा से अच्छी लगीं।’ अब पत्रलेखा और राजकुमार अब एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ख़बरों की माने तो ये दोनों ही टीवी एक्टर और होस्ट मंत्रा द्वारा जूम पर प्रसारित होने वाले नए टॉक शो 'ओपन हाउस विद रेनिल' के एपिसोड पर काम कर रहे हैं। 'ओपन हाउस विद रेनिल' एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें रिश्तों को लेकर चर्चा की जाती है।

    बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को बिल्कुल पसंद करती थीं पत्रलेखा, जानिए क्यों?

    पत्रलेखा ने बताया कि पुणे के सफर के दौरान जब उन्होंने राजकुमार से बातचीत शुरू की, तब उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म में वह जिस तरह की भूमिका में थे, उससे पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी कि ये वही इंसान हैं। वह बहुत प्यारे हैं और काम को लेकर उनके जुनून ने मुझे आकर्षित किया।’

    कुछ भी हो राजकुमार और पत्रलेखा की जोड़ी बहुत अच्छी है।