48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    पूजा बेदी हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा बाकि चीजों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। पोपुलर एक्टर कबीर बेदी और प्रतिमा की बेटी पूजा अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर कई बार सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हैं। अपने पिता और उनकी पत्नी से अपने रिश्ते से लेकर अपनी खुद की लव लाइफ तक, पूजा का जीवन मीडिया में चर्चा का विषय रहा है। यहाँ तक कि उन्हें एक सिंगल माँ होने और 40 से ज्यादा की उम्र में प्यार ढूँढने के लिए सराहा भी गया है।

    अब लगता है कि आखिरकार पूजा को अपना प्यार मिल ही गया है। पूजा ने बिज़नसमैन मानक कांट्रेक्टर से सगाई कर ली है। लेकिन क्या आपको याद है कि पूजा और किसको डेट कर चुकी हैं? जानिए -

    आदित्य पंचोली

    जब आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी ज़रीना वहाब के बीच रिश्तों में दरार आई तब आदित्य और पूजा के रिश्ते की शुरू हुई। लेकिन इनका रिश्ता तब खट्टा हो गया जब पूजा की कामवाली ने कथित रूप से आदित्य पर शोषण का आरोप लगाया। ये दोनों तब अलग हो गये थे। हालाँकि अब इनके रिश्ते कुछ सुधरे हुए हैं और ये दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हैं।

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    फरहान फर्नीचरवाला

    फरहान को लगभग साढ़े तीन साल डेट करने के बाद साल 1994 में पूजा ने उनसे शादी की थी। इस शादी से उन्हें बेटी आलिया और बीटा ओमार हुए। लेकिन 12 साल साथ रहने के बाद ये दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया।

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    आकाशदीप सहगल

    इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और ये दोनों प्यार में पड़ गए। ये दोनों काफी समय तक साथ थे और आकाशदीप ने तो अपने बाजू पर पूजा के नाम का टैटू भी करवा लिया था। हालाँकि कुछ समय बाद ये दोनों अलग हो गये। लेकिन अकाश के बाजू पर पूजा के नाम का टैटू आज भी है, जिसके लिए उनका कहना है कि वो उनके लिए आशा के चिन्ह की तरह है। अपने ब्रेकअप के बाद भी पूजा और आकाश अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    हनीफ हिलाल

    हनीफ और पूजा ने साल 2007 में एक दुसरे को डेट करना शुरू किया था और साथ में डांस रिएलिटी शो नच बलिये में भी आये। लेकिन साल 2008 तक इनके बीच का प्यार खत्म हो गया और ये अलग हो गये। पूजा ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'हम दोनों उस पॉइंट पर आ पहुंचे थे जहाँ हम एक-दुसरे को एक आदर्श साथी के रूप में नहीं देखते थे। एक इन्सान को समय और इमोशन देने के बाद अगर आपको ऐसा लगे तो समझ लेना चाहिए कि उस रिश्ते में कमी है। ये दुखद है कि इतना खूबसूरत रिश्ता खत्म हो गया।'

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    द्विति विक्रमादित्य

    पूजा और द्विति की मुलाकात साल 2009 के अंत में हुई थी। द्विति यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम में काम किया करते थे। ये दोनों सगाई तक करने वाले थे और पूजा ने द्विति के साथ अपना 40वां जन्मदिन तक मनाया था। हालाँकि द्विति इस बात को लेकर भरोसा नहीं था कि उनके रूढ़िवादी माता पिता इस शादी के लिए राज़ी होंगे। इनकी सगाई साल 2010 में होने वाली थी, फिर उसे 2011 के लिए शिफ्ट किया गया। लेकिन 18 महीने साथ रहने के बाद इन दोनों से इस रिश्ते को खत्म करना का फैसला किया।

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !

    मानक कांट्रेक्टर

    मानक और पूजा एक दुसरे को 2018 से डेट कर रहे हैं। 2019 के वैलेंटाइन्स डे पर मानक ने पूजा को एक हॉट एयर बलून में प्रपोज़ किया था। इन दोनों की सगाई हो चुकी है और ये साल 2019 के अंत तक शादी करेंगे।

    48 की उम्र में बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी इन 6 लोगों को कर चुकी हैं डेट !