सामने आया प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का इनविटेशन, यहां जानिए सारी डिटेल्स !

    सामने आया प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का इनविटेशन, यहां जानिए सारी डिटेल्स !

    बिग बॉस 9 से हाईलाइट हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, इसी शो पर प्यार में पड़े और आज वो दिन आ गया है जब ये कपल शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर चुका है। प्रिंस और युविका की शादी का इनविटेशन तैयार हो चुका है और उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस कार्ड पर प्रियंका और युविका के नाम की शॉर्ट-फॉर्म ‘प्रिविका’ लिखी गई है और अपने आप में यह इनविटेशन बहुत अनोखा है। 

    इस स्पेशल वेडिंग इनविटेशन के बारे में युविका ने बॉम्बे टाइम्स को जानकारी दी। इस कार्ड को अलौकिक इनवाईट्स ने तैयार किया है। ये एक खूबसूरत बॉक्स की शेप में है। इसमें एक फोटो फ्रेम है और भगवान गणेश की एक खूबसूरत, छोटी सी प्रतिमा है। युविका ने बताया कि इसके पीछे आईडिया ये है कि लोग हमारी शादी को न भूलें। 

    आइए आपको बताते हैं युविका और प्रिंस की शादी के बाकी डिटेल्स-

    शादी की तारीख और वेन्यू 

    एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए प्रिंस और युविका 12 अक्टूबर को मुंबई के मशहूर ‘सन एंड सैंड होटल’ में शादी करेंगे। हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन 11 और 12 अक्टूबर को होगा।

    रिसेप्शन

    इस कपल का रिसेप्शन प्रिंस के होमटाउन चंडीगढ़ में, 21 अक्टूबर को होगा।

    हनीमून 

    शादी के बाद हनीमून सबसे एक्साइटिंग चीज़ होती है। इसके बारे में बात करते हुए युविका न बताया, ‘हनीमून एक सरप्राइज है, जो कि प्रिंस ने उनके लिए प्लान किया है।’