प्रियंका और निक जोनस की सगाई पर लोगों का रिएक्शन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी !

    प्रियंका और निक जोनस की सगाई पर लोगों का रिएक्शन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी !

    पहले लिंकअप की खबर, फिर कजिन की शादी में साथ जाना और फिर निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा के साथ भरत आना और प्रियंका की माँ और दोस्तों से मिलना। हॉलीवुड और बॉलीवुड को एक छत के नीचे लाने वाले प्रियंका और निक ने हमें अपने रिश्ते के बारे में ठीक से सोचने का मौका भी नहीं दिया क्योंकि इन दोनों के बारे में लगभग रोज़ एक नयी खबर आ जाती है। लेकिन अब जो बात सामने आई है उससे दुनिया में तहलका मच गया है।

    खबर है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को किसी स्पेशल वजह से छोड़ दिया है, जिसके लिए डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं। वहीं माना जा रहा है कि प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने जन्मदिन के दिन बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। ये दोनों पिछले दो महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और सभी इस बात से चौंके हुए हैं कि दोनों ने इतनी जल्दी शादी का प्लान बना लिया है।

    ऐसे में लोगों का चुप रहना सम्भव ही नहीं था। तो फैन्स ने प्रियंका और निक की सगाई के बारे में ट्वीट्स किया और अपनी फीलिंग्स शेयर की। आप भी देखिये कुछ मजेदार ट्वीट यहाँ -

    जब प्रियंका और निक की सगाई की खबर सभी को मिली -


    अगर तुम समझ गये तो अच्छा है *आँख मारी*