इन 5 फ़िल्मों में आलिया भट्ट की दी ज़बरदस्त परफॉरमेंस !
इन 5 फ़िल्मों में आलिया भट्ट की दी ज़बरदस्त परफॉरमेंस !

आज के समय में बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक आलिया भट्ट हम सभी की फेवरेट हैं। खास बात ये है कि 6 पहले तक किसी ने आलिया का नाम भी नहीं सुना था और अब सभी उनकी ज़बरदस्त परफॉरमेंस के चलते उनके बड़े फैन्स हैं। आलिया ने सिर्फ आम जनता का ही दिल नहीं जेता बल्कि क्रितोच्स को भी खुश किया है। इसीलिए आज हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और बॉलीवुड की फिल्मों में दी गयी उनकी ज़बरदस्त परफॉरमेंस के बारे में -

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आलिया ने अपने समझदार और ज़िम्मेदार लड़की के किरदार को बखूबी निभाया था। आलिया और वरुण की जोड़ी भी कमाल थी और इन दोनों की परफॉरमेंस के चलते ये फिल्म हिट हुई थी। ये बिल्कुल आलिया की अच्छी परफॉरमेंस वाली फिल्म थी।
#4 2 स्टेट्स

अपने बढ़िया एक्टिंग टैलेंट को दिखाना हो या फिर अपने रोल में बिल्कुल घुस जाना आलिया ने फिल्म '2 स्टेट्स' में अपने रोल के साथ पूरा न्याय कर बढ़िया परफॉरमेंस दी थी।
#3 डियर ज़िन्दगी

डायरेक्टर गौरी शिंदे की इस फिल्म में आलिया ने एक दिमागी रूप से परेशान लड़की के रोल को बहुत अच्छे से निभाया था। आलिया का काम इस फिल्म में काबिल-एतारीफ था। साथ ही उनकी इमोशनल परफॉरमेंस साल 2016 की बेस्ट परफॉरमेंसेस में से एक थी।
#2 उड़ता पंजाब

एक भाग्यहीन आप्रवासी मजदूर के रोल में आलिया ने ज़बरदस्त परफॉरमेंस देकर अपना दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड जीता था! कहने की बात नहीं है कि आलिया इसके योग्य थीं।
#1 हाईवे

एक लड़की जो किडनैप हो जाती है और बाद में अपने ही किडनैपर को पसंद करने लगती है। आलिया का काम इस फिल्म में बेहतरीन था।