ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेड्नेकर स्टारर फिल्म ‘सोन चिड़िया’ आज रिलीज़ हो चुकी है। सुशांत और भूमि के अलावा आशुतोष राणा, मनोज बाजपाई और रणवीर शौरी जैसे बेहतरीन कलाकार इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।

    ‘इश्किया’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘;उड़ता पंजाब’ जैसे बेहतरीन फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर अभिषेक चौबे की ये फिल्म चम्बल के बीहड़ों में रहे डाकुओं पर आधारित है। फिल्म में 70 के दशक का वो दौर दिखाया गया है जब चम्बल में डाकुओं का राज होता था। ‘सोन चिड़िया’ से पहले भी बॉलीवुड डाकुओं पर फ़िल्में बना चुका है।

    आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड में डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में:

    1. बैंडिट क्वीन

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    बीहड़ की खतरनाक महिला डकैत फूलन देवी पर बनी ये फिल्म बहुत बेहतरीन थी। डायरेक्टर शेखर कपूर की इस फिल्म को भारत ही नहीं दुनियाभर में बहुत तारीफ़ मिली। इस फिल्म को चम्बल क्षेत्र के डाकुओं पर बनी फिल्मों में आइकॉनिक माना जाता है।

    2. पान सिंह तोमर

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    नेशनल लेवल के एथलीट रह चुके पान सिंह तोमर की बायोग्राफी को नेशनल अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म को डाकुओं पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। ‘पान सिंह तोमर’ को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया था और इसमें लीड रोल निभाया था इरफ़ान खान ने।

    3. गंगा जमुना

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    ये उस दौर की फिल्म है जब स्क्रीन पर डाकुओं को बहुत ज्यादा रियल नहीं दिखाया जाता था। लेकिन दिलीप कुमार स्टारर ये फिल्म अपने सब्जेक्ट की वजह से बहुत आइकॉनिक मानी जाती है।

    4. सोन चिड़िया

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    डायरेक्टर अभिषेक चौबे की ये फिल्म शायद नॉर्मल बॉलीवुड फिल्मों जितनी पॉपुलर न हो पाए। लेकिन इसे चम्बल के बीहड़ पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाएगा। फिल्म में दिखाए गए डाकू रियलिटी के बहुत ज्यादा करीब हैं।

    5. मेरा गांव मेरा देश

    ये हैं अबतक डाकुओं पर बनीं 5 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फ़िल्में !

    धर्मेन्द्र और विनोद खन्ना स्टारर ये फिल्म एक बेहतरीन कहानी पर आधारित थी। धर्मेन्द्र ने फिल्म में एक चोर का किरदार निभाया था, जो सुधरने के बाद डाकू बने विनोद खन्ना को सही रास्ते पर लाने की कोशिश करता है।