फ़ॉर्च्यून इंडिया ने जारी की 50 सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट, अनुष्का शर्मा अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस!

    शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का अकेली भारतीय

    फ़ॉर्च्यून इंडिया ने जारी की 50 सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट, अनुष्का शर्मा अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को देश को फ़ॉर्च्यून इंडिया ने भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया है। किसी भी बॉलीवुड स्टार के लिए इस लिस्ट में शामिल होना बड़े गर्व की बात होती है और कमाल ये है कि अनुष्का इस लिस्ट में अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, साथी ही वो लिस्ट में शामिल सबसे कम उम्र की महिला भी हैं।

    फ़ॉर्च्यून इंडिया ने जारी की 50 सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट, अनुष्का शर्मा अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस!

    अनुष्का के इस लिस्ट में जगह बनाने की वजह ऐसी है जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता भी नहीं है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस होने के अलावा अनुष्का अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं जिसका नाम ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ है। उनेक प्रोडक्शन हाउस ने ‘एन एच 10’, ‘परी’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी फिल्मों, कई वेब सीरीज और शोज़ के ज़रिए लगभग 40 करोड़ की कमाई की है।

    उन्होंने ये प्रोडक्शन हाउस तब बनाया था जब वो 25 साल की थीं। अनुष्का न सिर्फ अपने ब्रांड ‘नुश’ का चेहरा हैं, बल्कि निविया, एल्ले 18, मिन्त्रा, और लेवी जैसे कई बड़े ब्रांड्स का भी चेहरा हैं। अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म ‘माई’ और अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए एक वेब सीरीज भी बना रहा है। इस लिस्ट में अनुष्का 39वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में वो टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर से बिल्कुल ज़रा सा पीछे हैं।