बड़ी खबर: अक्षय कुमार बने 'पृथ्वीराज', 'मर्डर 2' के एक्टर प्रशांत को किया गया अरेस्ट!

    बड़ी खबर: अक्षय कुमार बने 'पृथ्वीराज'

    बड़ी खबर: अक्षय कुमार बने 'पृथ्वीराज', 'मर्डर 2' के एक्टर प्रशांत को किया गया अरेस्ट!

    आज दिन की बड़ी खबरों में सबसे बड़ा हिस्सा अक्षय कुमार के नाम रहा। 9 सितम्बर को पैदा हुए अक्षय आज अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी नयी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का फर्स्ट लुक सामने आया। अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी और लोग हैरान रह गए। ऋषि कपूरके फैन्स के लिए भी एक बहुत बड़ी खबर है।

    आइए आपको बताते हैं आज दिन की 5 बड़ी खबरें शॉर्ट में:

    1. ‘पृथ्वीराज’ बनेंगे अक्षय कुमार 

    अक्षय कुमार ने 2020 की लगभग सभी बड़ी डेट्स अपनी फिल्मों के लिए रिज़र्व कर ली हैं। अगले साल होली, क्रिसमस और ईद के अलावा, अक्षय अब दिवाली पर भी स्क्रीन पर होंगे और वो भी ‘पृथ्वीराज’ के अवतार में। अक्षय के 52वें जन्मदिन पर आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। ये अक्षय की पहली ऐतिहासिक इतिहास-आधारित फिल्म होगी।

    2. ऋषि कपूर की घरवापसी 

    सीनियर एक्टर ऋषि कपूर लगभग साल भर अमेरिका में रहने के बाद आखिरकार भारत लौट रहे हैं। वो पिछले साल से ही वहां कैंसर का इलाज करवा रहे थे। उनकी वापसी के मौके पर एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    3. अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय लगे गले 

    रविवार को एक इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय दोनों मौजूद थे। ऐश्वर्या राय को लेकर इनके इतिहास में काफी दिक्कतें रही हैं। लेकिन कमाल तब हो गया जब अभिषेक और विवेक ने एक दूसरे को गले लगा लिया।

    4. ‘मर्डर 2’ के एक्टर प्रशांत गिरफ्तार 

    फिल्म मर्डर 2 में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर प्रशांत नारायण और उनकी पत्नी शोना पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। खबर है कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उन पर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर थॉमस पणिकर ने 1.20 करोड़ रुपये का मामला दर्ज कराया है।

    5. कबाड़ की दुकान पर मिलीं साहिर लुधियानवी की डायरी और रचनाएं 

    बॉलीवुड में आइकॉनिक माने जाने वाले शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की डायरी और कई खूबसूरत नज्में, मुंबई के एक कबाड़ वाले के यहाँ मिली हैं। जहाँ एक तरफ कोई इन्हें कबाड़ में बेच गया था, वहीँ दूसरी तरफ एक NGO ने साहिर साहब का ये सारा मटेरियल 3000 रूपए में खरीद कर सुरक्षित कर लिया है।