क्या आपको याद है एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को आपने किन टीवी सीरियलों में देखा था?

    क्या आपको याद है एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को आपने किन टीवी सीरियलों में देखा था?

    फातिमा सना शेख बॉलीवुड की अच्छी और यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। हमें रेसलर गीता फोगाट के किरदार में फिल्म 'दंगल' करने के बाद अब फातिमा, आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' में एक ठग और तीरंदाज़ बनी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में फातिमा और आमिर के साथ कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन होंगे। फातिमा बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम कर चुकी हैं और फ़िल्में जैसे आकाश वाणी में भी साइड रोल निभा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको फातिमा के टीवी सीरियल याद हैं?

    जी हां, फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में काम करने से अपनी किस्मत को टीवी इंडस्ट्री में भी आजमाया था। यहां तक कि फातिमा ने टीवी एक्ट्रेस रक्तान राजपूत और दीपिका कक्कड़ के साथ काम भी किया हुआ है। याद आया क्या?

    #FlashbackFriday: क्या आपको याद है एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को आपने किन टीवी सीरियलों में देखा था?

    जी हाँ, फातिमा सना शेख ने सीरियल 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में एक छोटा सा रोल निभाया था, जहाँ उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था। फातिमा का किरदार एक्ट्रेस रतन राजपूत के किरदार के खिलाफ था। सुमन (फातिमा) कदम-कदम पर लाली (रतन) को नुक्सान पहुँचाना चाहती थी, लेकिन अंत में उसका मन बदल जाता है और वो अच्छी बन जाती है।

    देखिये फातिमा के सीरियल का एपिसोड यहाँ -