'सिम्बा' से पहले भी रणवीर सिंह को डायरेक्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी, क्या आपको पता है ?

    'सिम्बा' से पहले भी रणवीर सिंह को डायरेक्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी, क्या आपको पता है ?

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ शुक्रवार 28 दिसंबर को रिलीज़ के लिए तैयार है। और इस फ़िल्म के लिए जनता में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक धांसू पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। ‘सिंघम’ में अजय देवगन के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस बार रणवीर को सुपर-कॉप का रोल दिया है। ‘सिम्बा’ के ट्रेलर और गानों में रणवीर सिंह अपने रोल में काफी दमदार लग रहे हैं।

    'सिम्बा' से पहले भी रणवीर सिंह को डायरेक्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी, क्या आपको पता है ?

    रणवीर सिंह ने ‘सिम्बा’ की प्रोमोशन्स के दौरान कई बार ये कहा कि उन्हें रोहित के साथ काम कर के बहुत मज़ा आया। फिल्म की शूटिंग के वक़्त से ही उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ कई तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसमें इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी नज़र आ रही थी। फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई लेकिन रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह का कॉम्बो अभी तक काफी मजेदार नज़र आ रहा है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि ‘सिम्बा’ से पहले भी रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी साथ में काम कर चुके हैं ?

    'सिम्बा' से पहले भी रणवीर सिंह को डायरेक्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी, क्या आपको पता है ?

    दरअसल, रोहित पहले भी रणवीर कोडायरेक्ट कर चुके हैं और उसी वक़्त उन्होंने तय किया था कि वो रणवीर के साथ एक फिल्म बनाएंगे। आपको शायद याद हो कि कुछ साल पहले रणवीर ने चिंग्स चाइनीज़ के लिए एक ऐड किया था। ‘माय नेम इज़ रणवीर चिंग...’ गाना आपको ज़रूर याद होगा। इस ऐड के लिए रणवीर ने कोई 6-7 मिनट की एक पूरी शॉर्ट फिल्म की थी।

    'सिम्बा' से पहले भी रणवीर सिंह को डायरेक्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी, क्या आपको पता है ?

    ये एक पूरी एक्शन भरी फिल्म थी। इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे। रोहित को इस शॉर्ट फिल्म के शूट के दौरान ही रणवीर की एनर्जी भरी परफॉरमेंस बहुत पसंद आई थी। और उन्होंने तय किया था कि वो रणवीर के साथ एक पूरी फिल्म बनाएंगे।