अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा इस दिन करेंगे शादी, सामने आयीं शादी से जुड़ी ये बड़ी डिटेल्स !

    अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा इस दिन करेंगे शादी, सामने आयीं शादी से जुड़ी ये बड़ी डिटेल्स !

    मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड खबरों का फेवरेट टॉपिक बना हुआ है। जबसे अर्जुन और मलायका कई मौकों पर साथ नज़र आने लगे हैं, तभी से इनकी शादी का चर्चा ज़ोरों पर था।

    मगर अब ताज़ा रिपोर्ट्स से ये पता चल रहा है कि इनकी शादी अप्रैल में होने की बात शायद सच होने वाली है। अर्जुन और मलायका की शादी को लेकर बहुत सारी नयी जानकारी सामने आई है।

    शादी की तारीख से लेकर, वेन्यू तक, आइए आपको बताते हैं अर्जुन और मलायका की शादी के डिटेल्स:

    1. शादी की तारीख 

    ऐसी खबरें काफी पहले से आ रही थीं कि ये दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। और अब लग रहा है कि ये बात सच होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    2. शादी का वेन्यू 

    बॉलीवुड से छन-छन कर आती बातों और गॉसिप की मानें तो शादी का वेन्यु एक चर्च होगा। लेकिन इस चर्च की एक्चुअल लोकेशन अभी तक क्लियर नहीं है।

    3. मेहमान 

    एक वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो मलायका और अर्जुन की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मलायका के करीबी दोस्तों की लिस्ट में करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी शामिल हैं। अर्जुन के क्लोज़ फ्रेंड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।