आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की सगाई में शाहरुख़, प्रियंका संग बॉलीवुड स्टार्स ने मचाई धूम !

    आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की सगाई में शाहरुख़, प्रियंका संग बॉलीवुड स्टार्स ने मचाई धूम !

    मुकेश और नीता अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता से शादी करने के लिए तैयार हैं। आकाश और श्लोका की सगाई और सगाई से पहले की पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस जश्न के मौके पर अम्बानी और मेहता परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स ने भी शिरकत की और आकाश और श्लोका को मुबारकबाद दी।

    स्टार्स जैसे शाहरुख़ खान, उनकी पत्नी गौरी, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, करण जौहर और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस जश्न में शामिल हुए। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी आकाश और श्लोका की सगाई का हिस्सा बने और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।