आर्ट पीस से कम नहीं है दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप!

    आर्ट पीस से कम नहीं है दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप!

    दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं। 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने अपनी आगे की जिंदगी साथ में बिताने का फैसला किया। शादी के बाद इन दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं और पूरा इन्टरनेट इनकी तस्वीरों का दीवाना हो गया। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के चेहरे की ख़ुशी ये बताने के लिए काफी है कि एक दूसरे के साथ ये दोनों इस वक़्त कितने खुश हैं। 

    इटली में शादी करने के बाद ये दोनों अब वापिस भारत लौट चुके हैं और हर कोई बस इन दोनों को देखता ही रह जा रहा है। खासकर दुल्हन की तरह सजी दीपिका के चेहरे से किसी की नज़र नहीं हट पा रही। दीपिका के मंगलसूत्र और उनके सिन्दूर ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हमें दीपिका-रणवीर की शादी के बाद की एक तस्वीर मिली है जिसमें उनका मंगलसूत्र साफ़ नज़र आ रहा है। अगर आप गौर से इस तस्वीर को देखें तो आपको पता चलेगा कि दीपिका का मंगलसूत्र किसी आर्ट-वर्क से कम नहीं है। इस मंगलसूत्र में एक खूबसूरत हीरा जड़ा हुआ है। 

    पहले आई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रूपए है। ऐसा भी कहा गया था कि दीपिका ने अपनी ज्यूलरी पर कुल 1 करोड़ का खर्च किया है। खैर, पैसे और ज्यूलरी सब अपनी जगह रह जाते हैं अगर शादी करने वाले लोगों के चेहरे पर प्यार न झलके। लेकिन दीपिका और रणवीर के चेहरे पर दिख रही ख़ुशी ही सबसे ज्यादा कीमती है। इनके प्यार को शादी तक पहुँचते देखना बहुत खूबसूरत है।