शादी के बाद वापिस मुंबई पहुंचे दीपिका और रणवीर, एअरपोर्ट पर उमड़ी फैन्स की भीड़!

    शादी के बाद वापिस मुंबई पहुंचे दीपिका और रणवीर, एअरपोर्ट पर उमड़ी फैन्स की भीड़!

    बॉलीवुड में इन दिनों दो ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इटली के लेक कोमो में ज़बरदस्त शादी ने पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया। दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा कर रख दिया। अपनी ग्रैंड शादी के बाद दीपिका और रणवीर आज सुबह वापिस मुंबई लौट चुके हैं।

    मुंबई एअरपोर्ट पर बाहर निकलते रणवीर और दीपिका के स्वागत के लिए ज़बरदस्त भीड़ लग गई थी। हालांकि नए दूल्हा-दुल्हन इस भीड़ से परेशान होने की बजाय बहुत खुश नज़र आए और उन्होंने जनता को तस्वीरों के लिए जी भर कर पोज़ भी दिए। आइये आपको दिखाते हैं दीपिका और रणवीर की मुंबई वापसी की तस्वीरें-