दीपिका की ज़बरदस्त अंगूठी के सामने किसी ने नहीं दिया रणवीर की प्यारी सी अंगूठी पर ध्यान !

    दीपिका की ज़बरदस्त अंगूठी के सामने किसी ने नहीं दिया रणवीर की प्यारी सी अंगूठी पर ध्यान !

    रणवीर सिंह और दीपिका सिंह की शादी के बारे में हर चीज़, हर बात और हर घटना, जनता बड़े ध्यान से नोटिस कर रही है। बॉलीवुड के इस धमाकेदार कपल की शादी को लेकर हर तरफ इतनी एक्साइटमेंट है कि पूरे इंटरनेट पर इस वक़्त अगर कोई चीज़ सबसे ज्यादा चल रही है, तो वो है दीपिका-रंवर की शादी। इन दोनों ने 15 नवम्बर की शाम अपने-अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कें और इसके बाद से इन दोनों की शादी की तस्वीरें करोड़ों लोग देख चुके हैं। लोग इन दोनों की शादी की तस्वीरों में हर चीज़ गौर से नोटिस कर रहे हैं।

    हमने ही कल आपको दीपिका की अंगूठी के बारे में बताया था। दीपिका की अंगूठी चौकोर आकार के एक चमकदार हीरे से बनी थी और इसके किनारों पर 2 छोटे-छोटे हीरे जड़े थे। दीपिका की शादी की ड्रेस और उनकी अंगूठी के चक्कर में लोगों का एक चीज़ पर तो बिल्कुल भी ध्यान नहीं गया। वो है रणवीर सिंह की अंगूठी। 

    रणवीर अपने तड़कते-भड़कते फैशन के लिए मशहूर हैं लेकिन उहोने शादी के मौके पर सोने की एक बड़ी प्यारी सी और छोटी सी रिंग पहनी थी। ये एक ऐसी चीज़ है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन रणवीर की ये सादी सी रिंग भी बहुत खूबसूरत थी। हालांकि इसका दाम अभी किसी को भी पता नहीं चला है। लेकिन इतना तो तय है कि दीपिका की अंगूठी के आगे लोगों ने रणवीर की अंगूठी पर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया।