तो इसलिए एक्टर करण सिंह ग्रोवर हैं परफेक्ट हस्बैंड !
साल 2016 में आज ही के दिन बॉलीवुड के दो लव बर्ड्स ने शादी की थी। और ये दोनों कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में मशहूर हुए एक्टर करण सिंह ग्रोवर हैं। बिपाशा और करण ने आज से ठीक दो साल पहले बंगाली रीति-रिवाज़ से शादी की थी और इनकी शादी में बॉलीवुड के कई नामी लोग शरीक हुए थे। तब से लेकर अभी तक हम सभी ने करण और बिपाशा के प्यार को एक-दूसरे के प्रति बढ़ते हुए देखा है। हालांकि ये बात नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है कि जहां ये बिपाशा की पहली शादी है वहीं करण की ये तीसरी शादी है और वे दो असफल शादियों और चार अफेयर्स से निकलने के बाद बिपाशा तक पहुंचे हैं।
रिश्तों के मामले में बिपाशा से मिलने से पहले करण का लक काफी खराब था। उनके अफेयर्स टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चित थे लेकिन अंत में उनका ब्रेकअप हो जाता था। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और अपनी सीरियल 'दिल मिल गए' की को-स्टार टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ शादी की, जो ज्यादा समय तक नहीं चल पायी। लेकिन जबसे बिपाशा करण की ज़िन्दगी में आयीं हैं करण का जीवन मानो बदल-सा गया है। वो पहले से बेहतर इन्सान तो बने ही हैं साथ ही एक अच्छे पति भी साबित हुए हैं।
आइये बात करते हैं उन बातों के बारे में जो करण को एक 'परफेक्ट' पति बनाती हैं।
करण हमेशा बिपाशा के साथ रहते हैं। चाहे पब्लिक में हो या नहीं ये दोनों हमेशा एक-दूसरे से चिपके रहते हैं। करण का प्यार हर तरह से बिपाशा के लिए उमड़-उमड़ कर निकलता है। इनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी आप हमेशा इनकी किस करके हुए, एक-दूसरे की बाहों में रहते हुए तस्वीरें देख सकते हैं।
करण की वजह से बिपाशा को काफी भी इनसिक्योर होने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। करण अपनी पुरानी ज़िन्दगी पीछे छोड़ आये हैं और बिपाशा को हमेशा गिफ्ट्स और अपने प्यार से खुश रखते हैं।
करण हमेशा बिपाशा के साथ ट्रिप पर छुट्टियाँ मनाने के लिए जाते हैं। आखिर कौन सी बीवी है जो नहीं चाहती कि उसका पति उसे छुट्टियों पर ले जाए और उसके साथ ढेर सारा समय बिताये। बस यही करण करते हैं और बिपाशा को खुश रखते हैं।
करण अपनी पत्नी बिपाशा को बेहद क्यूट निकनेम से पुकारते हैं। सभी को पता है कि करण और बिपाशा एक-दूसरे को मंकी कहते हैं। अब भला कौन अपने पति-पत्नी को जानवर के नाम से नहीं पुकारता। कितने क्यूट ये दोनों !
करण और बिपाशा हमेशा साथ में हॉट, कूल, अच्छा, बुरा हर तरह का योगा करते हैं। बिपाशा के लिए करण खुद तो फिट रहते ही हैं साथ ही बिपाशा को भी फिट रखते हैं। उनकी एक्सरसाइज एकदम अलग होती हैं!