तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी को देखकर आप भी उनकी गर्ल गैंग का हिस्सा बनना चाहेंगे !

    तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी को देखकर आप भी उनकी गर्ल गैंग का हिस्सा बनना चाहेंगे !

    बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले दो महीनों में बॉलीवुड की दो सबसे सफल एक्ट्रेसेज की शादी होने जा रही है। जी हाँ, हम दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की ही बात कर रहे हैं। जहाँ एक तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ भारत के जोधपुर में बड़ी पंजाबी शादी के लिए तैयार हैं।

    एक तरफ दीपिका और रणवीर की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं प्रियंका भी शादी से पहले के सेलिब्रेशन्स में लगी हुई हैं। हाल ही में उनकी दोस्तों और ससुराल वालों ने उनके लिए ब्राइडल शावर का आयोजन किया था और अब प्रियंका अपनी दोस्तों के साथ एम्स्टर्डम में बैचलरेट पार्टी करके लौटी हैं। इस पार्टी में उनकी गर्ल गैंग शामिल हुई थी, जिसमें निक के बड़े भाई जो जोनस की मंगेतर और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी थीं।

    प्रियंका की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें देखकर हमें लग रहा है कि काश! हम भी उनकी गैंग का हिस्सा होते, तो कितना मज़ा आता। देखिये बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें यहाँ -

    बता दें कि प्रियंका जोधपुर में दिसम्बर के महीने में शादी करेंगी और इस शादी में उनके बॉलीवुड और हॉलीवुड के ख़ास दोस्त शामिल होंगे!