प्रियंका-निक की शादी: संगीत सेरेमनी में प्रियंका के ससुराल वालों ने दी शानदार परफॉरमेंस, देखिए विडियो !

    प्रियंका-निक की शादी: संगीत सेरेमनी में प्रियंका के ससुराल वालों ने दी शानदार परफॉरमेंस, देखिए विडियो !

    दिसंबर के सर्द महीने की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने हम फैन्स के दिल गर्म रखने का पूरा इंतजाम कर दिया है। इनकी शादी से आते बेहद खूबसूरत विडियो और तस्वीर हर किसी को प्यार और शादी के सपने देखने की गर्मी देने वाली है। प्रियंका और निक की शादी की सेरेमनी शुरू हो चुकी है और इस की शुरुआत हुई है संगीत से। 

    संगीत के मौके पर प्रियंका और निक के परिवारों ने आपस में खूब तगड़ा गाने और डांस करने का कॉम्पिटिशन किया। लेकिन जैसा कि शादी से जुड़े हर फंक्शन में होता है, जीतता प्यार ही है। और इस प्यार को आप एक विडियो में खूब साफ़-साफ़ देख सकते हैं, जिसे प्रियंका ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

    इस विडियो में प्रियंका के संगीत की झलकियां हैं। फंक्शन में निक ने बहुत शानदार डांस किया और उनके भाई जो जोनस ने गाना भी गाया। जो की मंगेतर सोफी टर्नर ने भी बहुत खूबसूरत डांस किया।

    प्रियंका और निक के संगीत पर और क्या-क्या हुआ देखिए इस खूबसूरत विडियो में: