प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने पूरे इंटरनेट पर तूफान मचा दिया था। देसी गर्ल और विदेशी बाबू की शादी के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्साहित था। और प्रियंका की शादी से मेहँदी की तस्वीरें आते ही। इंटरनेट पर लोग इन तस्वीरों को देखते ही रह गए। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी बहुत पॉपुलर हैं और इस वजह से दुनिया भर में उनके फैन्स की गिनती भी बहुत ज्यादा है। लेकिन इतने बड़े और फैले हुए फेम का एक नुकसान भी है और वो ये कि आपकी हर बात की आलोचना भी बहुत होती है। प्रियंका और निक की शादी भी आलोचनाओं के घेरे में रही। आइए आपको बताते हैं कि प्रियंका की शादी किन-किन बातों के लिए आलोचना का शिकार हुई:

    1. निक की उम्र

    प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबर आते ही जो सबसे पहली चीज़ लोगों को नापसंद गुजरी वो है, प्रियंका के दूल्हे की उम्र। आपको बता दें कि निक, प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। इस बात को लेकर लोग लोगों ने प्रियंका को घेरना शुएउ कर दिया।

    2. शादी में पटाखे

    प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    प्रियंका चोपड़ा की शादी में आतिशबाजी और पटाखों की तस्वीर उनकी मेहंदी की तस्वीरों से पहले आ चुकी थी। लोगों ने इन तस्वीरों को देखकर प्रियंका की बहुत आलोचना की। असल में प्रियंका ने पटाखे बैन करने के कैम्पेन को काफी सपोर्ट किया था, यही कारण है कि जब उनकी खुद की शादी में पटाखेबाज़ी की तस्वीरें बाहर आईं तो लोगों का गुस्सा उनपर भड़क गया।

    3. शादी में हाथी घोड़े की सवारी

    प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल !

    भारतीय शादियों में दूल्हे की एंट्री घोड़े पर होना एक परंपरा है और आम बात है। लेकिन इस मामले में भी प्रियंका और निक थोड़े बदकिस्मत रहे। इनकी शादी के समय शादी के वेन्यू, उमेद भवन पैलेस के बाहर एक तैयार बग्घी और एक हाथी की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हुआ और जानवरों के हक के लिए काम कर रही संस्था PETA ने भी इस बात के लिए प्रियंका की आलोचना कर डाली।