सोनम कपूर की मेहंदी के लहंगे को बनने में लगे थे डेढ़ साल, जानिए क्यों !

    सोनम कपूर की मेहंदी के लहंगे को बनने में लगे थे डेढ़ साल, जानिए क्यों !

    हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, लेकिन जब किसी की शादी की बात हो तो ये बात कहना सही नहीं है। क्योंकि बिना ढाई मन सोने के तो हमारे देश में शादियां पूरी ही नहीं होती। और अगर ये एक सेलिब्रिटी की शादी हो तो फिर तो सोने पर सुहागा। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में हुआ जहां फैशनेबल कपड़ों से सजे स्टार्स और दूल्हा-दुल्हन ने मुंबई शहर जगमग कर दिया।

    और पढ़ें: सोनम कपूर की शादी में जूते चुराई से लेकर विदाई तक पूरी होंगी ये रस्में !

    और पढ़ें: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में पहुंचे रणवीर सिंह, करीना और अन्य बॉलीवुड स्टार्स !

    जहां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मेहंदी में उनके घरवाले, दोस्त और बॉलीवुड के बड़े स्टार्स अपने बेहद खूबसूरत सफ़ेद ऑउटफिट्स में नज़र आये वहीं सोनम ने अपने कपड़ों, मेकअप और ज़ेवरों से सभी को पीछे छोड़ दिया। सोनम का लुक उनकी मेहंदी सेरेमनी में इतना खूबसूरत था कि वे किसी पारी से कम नहीं लग रही थीं।

    सोनम कपूर की मेहंदी के लहंगे को बनने में लगे थे डेढ़ साल, जानिए क्यों !

    लेकिन क्या आपको पता है कि सोनम के खूबसूरत सफ़ेद लहंगे को किसने बनाया था? सोनम के मेहंदी ऑउटफिट को सोनम के फेवरेट और इंडस्ट्री जाने माने डिज़ाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला ने बनाया था। और क्या आपको पता है? अबू जानी और संदीप खोसला ने इस लहंगे को बनाने के लिए डेढ़ साल का समय लिया था! जी हां, डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने लहंगे के बारे में बताया, 'ये एक प्यार और ख़ुशी को मिलाकर बना ऑउटफिट है। सोनम हमारी फेवरेट हैं और उन्होंने ये लहंगा अपनी शादी के लिए दो साल पहले ही बुक कर लिया था। इस ख़ास अवसर के लिए हमने इस लहंगे को प्यार से बनाया है और इसके साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की है। हमारी टीम के अलग-अलग कारीगरों ने इस लहंगे को डेढ़ साल के समय में पूरा किया है।'

    और पढ़ें: स्टाइल क्रश से लेकर शादी तक, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी है बिल्कुल अलग !

    सोनम कपूर की मेहंदी के लहंगे को बनने में लगे थे डेढ़ साल, जानिए क्यों !

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस लहंगे की पूरी बॉडी में में लगभग 40 तरह की कढ़ाई के डिजाईन है और खूबसूरत मोती लगाये गये हैं। इस लहंगे में सोने की जारी, डिज़ाइन, चमकी डिज़ाइन और स्वरिसकी क्रिस्टल आदि को लगाया गया है। सोनम ने अपनी मेहंदी पर एक बैकलेस ब्लाउज पहना था और फूलों से भरी छोटी बनाई थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने भारी जेवर पहने थे और वे बेहद सुन्दर लग रही थीं।

    सोनम कपूर की मेहंदी के लहंगे को बनने में लगे थे डेढ़ साल, जानिए क्यों !

    आखिरकार अबू जानी और संदीप खोसला की मेहनत रंग लायी और सोनम अपनी मेहंदी पर बेहद सुन्दर भी लगीं।