लाल कप्तान में नागा साधू बने सैफ अली खान बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का लुक आया सामने !

    लाल कप्तान: सैफ अली खान बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का लुक आया सामने !

    लाल कप्तान में नागा साधू बने सैफ अली खान बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का लुक आया सामने !

    कुछ समय पहले सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ का ट्रेलर सामने आया था। ट्रेलर में नागा साधू बने सैफ को देख कर इस फिल्म के लिए इंतजार कर पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी सामने आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए सोनाक्षी के सिर्फ लुक से पर्दा उठाया।

    देखिये-

    इस तस्वीर से सोनाक्षी के रोल के बारे में तो नहीं बताया जा सकता लेकिन कहा जा रहा है कि सोनाक्षी फिल्म में गेस्ट अपीरिएंस करेंगी। इस तस्वीर में सोनाक्षी एक दीवान पर बैठी नज़र आ रही हैं। उन्होंने चेहरे को ढका हुआ है। हाथों में भारी भरकम राजस्थानी स्टाइल के कंगना हैं, पैरों में पायल है। अब सोनाक्षी इस फिल्म में क्या किरदार निभाने वाली ये तो बस फिल्म देख कर ही समझ आएगा। क्योंकि ट्रेलर में तो सोनाक्षी एक झलक भी नहीं दिखी।


    वैसे अगर कहानी की बात करे तो बताया जा रहा है कि ये 1780 दशक की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो राजस्थान पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में सैफ एक असफल नागा साधू बने हैं जो बदला लेना चाहता है। सैफ के अलावा फिल्म में ‘मुक्काबाज़’ में नज़र आई ज़ोया हुसैन, दीपक डोबरियाल और मानव विज जैसे एक्टर नज़र आने वाले हैं। वहीं इसका डायरेक्शन NH 10 बनाने वाले नवदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म को आनंद एल रॉय और इरोज़ नाउ प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।