कबीर सिंह के 2 साल: पुराने दिनों की यादों में खोये शाहिद कपूर, शेयर किया 'कबीर' का लुक

    कबीर सिंह के 2 साल: पुराने दिनों की यादों में खोये शाहिद कपूर

    कबीर सिंह के 2 साल: पुराने दिनों की यादों में खोये शाहिद कपूर, शेयर किया 'कबीर' का लुक

    शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को आज दो साल पूरे हो गये हैं। 270 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से खूब सराहा गया था। आज फिल्म के दो साल होने पर शाहिद कपूर ने अपने कबीर सिंह के दिनों को याद किया है। उन्होंने कबीर स्टाइल लुक शेयर किया है। वैसे इस फिल्म के साथ शाहिद का ये लुक भी खूब पॉपुलर हुआ था। ।आज भी उनका ये स्टाइल यंगस्टर्स में देखा जा सकता है।

    शहीद कबीर सिंह डेज़ की यादों में खो गये हैं। उनके इस लुक को लोग पसंद कर रहे हैं। कुनाल खेमू समेत कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। देखिये-

    बता दें, कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। ये एक अनोखी लव स्टोरी है जिसे संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहिद और कियारा अडवाणी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के कंटेंट को गलत बताया था। हां, लेकिन दमदार परफॉरमेंस ऑडियंस को सराहा गया। ये फिल्म साल 2019 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।