वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को इन 5 वजहों से देखा जाना चाहिए !

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को इन 5 वजहों से देखा जाना चाहिए !

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' इस शुक्रवार 28 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है और हम सभी इसका बेसब्री से इंतज़ार है। ममता और मौजी की कहानी पर बनी ये फिल्म एक साधारण जोड़ी के बारे में है, जो धीरे-धीरे कामयाबी की ओर अपनी राह बनाती है। इस फिल्म से जुदा सुई धागा चैलेंज बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में फैला हुआ है और सभी इसपर ध्यान दे रहे हैं। वहीं वरुण और अनुष्का और भी अलग-अलग तरीकों से फिल्म का प्रचार करने में लगे हुए हैं।

    ये फिल्म देखने के कई कारण हैं आइये आपको बताते हैं इनके बारे में -

    सिंपल कहानी

    ये कहानी है ममता और उसके पति मौजी की, जो आम इंसान है और डे जॉब करता है। आम आदमी की कहानियां हमने बॉलीवुड में पहले भी देखी हैं लेकिन ये पहले से अलग है। इस फिल्म में ना केवल मौजी और ममता के स्ट्रगल को देखना दिलचस्प होगा बल्कि इसमें मेड इन इंडिया की मुहीम भी जुड़ी हुई है। फिल्म में ममता और मौजी की ज़िन्दगी की परेशानियों से लेकर काम को लेकर स्ट्रगल और उनके छोटे से सिलाई के काम को शुरू करने से लेकर सफल होने तक का सफ़र देखने वाली बात होगी।

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को इन 5 वजहों से देखा जाना चाहिए !

    वरुण और अनुष्का का लुक

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के फिल्म 'सुई धागा' के लुक के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। इन दोनों का लुक फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से ही वायरल हो रहा है। यहाँ तक की दोनों को शूटिंग की शुरुआत में पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था। दर्शकों को पसंद आते इन दोनों के लुक को लेकर इस फिल्म के फिल्म मेकर्स ने विडियो भी शेयर किये हैं।

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को इन 5 वजहों से देखा जाना चाहिए !

    चैलेंज

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के नयी पीढ़ी के स्टार्स हैं, जिनके काम को कदम कदम पर सरहना मिली है। इन दोनों ने ही अपने अपने अच्त्रिंग टैलेंट को अपने काम से साबित किया और दर्शकों और क्रिटिक्स के दिल में जगह बनाई है। हालाँकि फिल्म 'सुई धागा' में इन दोनों के लुक्स के साथ-साथ इनके रोल भी बिल्कुल ही अलग है। वरुण को हम सभी ने अलग-अलग रोल निभाते देखा है और वे सफल भी हुए हैं। वहीं अनुष्का की पिछली फिल्म 'परी' उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग थी और उसका अंजाम कुछ ख़ास नहीं रहा था। ऐसे में क्या ये दोनों सुई धागा के साथ कुछ कमाल कर पाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

    म्यूजिक

    इस फिल्म के गाने बहुत ही सॉफ्ट है। गीतकार वरुण ग्रोवर के बोल, अनु मलिक का म्यूजिक और सिंगर्स जैसे पापोन, सुखविंदर सिंह और रोंकिनी गुप्ता की आवाज़ इस फिल्म के गानों को बेहद ख़ास बनाते हैं। फिल्म का म्यूजिक अभी से ही दर्शकों का फेवरेट बन चुका है।

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को इन 5 वजहों से देखा जाना चाहिए !

    डायरेक्टर शरत कटारिया

    साल 2015 में डायरेक्टर शरत कटारिया ने हमें 'दम लगा के हईशा' जैसी फिल्म दी थी, जो दर्शकों के बीच पॉपुलर हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। अब शरत 3 साल बाद फिल्म 'सुई धागा' के साथ वापस आ रहे हैं, जिसका मतलब है कि इस फिल्म से बड़ी उम्मीद होना लाज़मी है। क्या ये फिल्म भी उनकी पिछली फिल्म जैसी बढ़िया होगा और दर्शकों को खुश कर पायेगी, ये देखना दिलचस्प होगा।