बाजीराव मस्तानी के 5 साल: दीपिका ने पोस्ट शेयर की मस्तानी के शौर्य की तारीफ

    बाजीराव मस्तानी के 5 साल: दीपिका ने पोस्ट शेयर की मस्तानी के शौर्य की तारीफ

    बाजीराव मस्तानी के 5 साल: दीपिका ने पोस्ट शेयर की मस्तानी के शौर्य की तारीफ

    साल 2015 में रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कहानी, गाने और डायलॉग आज भी इस लोगों के जहन में बसे हुए हैं। अब आज इस फिल्म को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दीपिका ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है।

    दीपिका ने मस्तानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-चाहे प्यार हो या जंग, मस्तानी अपने जूनून से भरी हुई थी, अपने भाग्य को लिखने के लिए बेखौफ, चाहे कितना भी कठिन रास्ता क्यों न हो। वह कभी झुकती नहीं थी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ अपना मैदान में खड़ी रहती थी। 

    बता दें, इस फिल्म के अलावा दीपिका ने राम लीला और बाद में पद्मावत में रणवीर सिंह और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम किया। अब आने वाले दिनों में वो फिल्म 83, शाहरुख़ के साथ ‘पठान’, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म और प्रभास के साथ नज़र आने वाली हैं।