इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    2010 में यशराज फिल्म्स ने एक बहुत ही साधारण से दिखने वाले लड़के को फिल्मों में लॉन्च किया। दिल्ली के 2 वेडिंग प्लानर्स की इस लव स्टोरी को डायरेक्ट भी एक नए डायरेक्टर ने किया था। ये फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’। फिल्म की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा तब तक बॉलीवुड का पॉपुलर चेहरा बन चुकी थीं।

    लेकिन फिल्म से डेब्यू से कर रहा नया एक्टर इतना ज़बरदस्त था कि कोई भी चाहकर उसे इग्नोर नहीं कर सकता था। आज उस लड़के को बॉलीवुड में एंट्री मारे 8 साल हो चुके हैं और आज भी शायद कोई हो जिसे इस लड़के का नाम न पता हो- रणवीर सिंह।

    रणवीर सिंह को हम सभी बहुत प्यार करते हैं। और इन 8 कारणों से बॉलीवुड को शुक्रिया रहेगा कि उसने हमें रणवीर सिंह दिया:

    1. वो सबसे ज़बरदस्त एंटरटेनर हैं

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    हम ही नहीं रणवीर खुद भी मानते हिं कि वो बहुत ज़बरदस्त एंटरटेनर हैं। वो स्क्रीन पर हों या स्टेज पर या फिर भीड़ में ही सही, वो हमेशा लोगों को एंटरटेन करते हैं। उनका फ़ैशन सेन्स हो या फिर सिर्फ उनकी चाल भर ही, रणवीर सिंह के आसपास हमेशा एक ज़बरदस्त एनर्जी रहती है।

    2. वो बेहद शानदार कलाकार हैं

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    रणवीर सिंह के स्टाइल और फ़ैशन से इतर, वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। 8 साल के उनके करियर में उन्होंने बहुत अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। प्यार भरे बिट्टू शर्मा से लेकर, गहराई भरे वरुण, चुलबुले राम, योद्धा बाजीराव और भयंकर डरावने खिलजी तक। उनका हर किरदार अपने आप में एक मिसाल है।

    3. वो खुद बहुत बड़े बॉलीवुड फैन हैं

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    एक बॉलीवुड फैन्स की रूप में, हमें एक दूसरे ऐसे इंसान को देखना बहुत अच्छा लगता है जो बॉलीवुड फैन हो। रणवीर एक ऐसे बॉलीवुड हीरो हैं जो बॉलीवुड एक्टर बनने का अपना सपना जी रहे हैं और उन्हें ऐसा करते देखकर हमें दिल से बहुत अच्छा लगता है।

    4. उनका इश्क भी एक मिसाल है

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    हम अपने राम की बात करें और लीला को पीछे छोड़ दें ये कैसे हो सकता है ! अनुष्का शर्मा से अपने छोटे से अफेयर के बाद। दीपिका के साथ रणवीर का रोमांस लोगों के लिए किसी मिसाल की तरह रहा है। वो दीपिका के बारे में जिस खूबसूरती और इज्ज़त से बात करते हैं, वो देखकर किसी को भी प्यार आने लगे। रणवीर, दीपिका के साथ एक ज़्यादा बेहतरीन शख्स नज़र आते हैं और ये बात उन्हें बहुत स्पेशल बनाती है।

    5. वो यारों के यार हैं

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    वो केवल एक बेहतरीन बॉयफ्रेंड ही नहीं हैं बल्कि दोस्त भी बहुत अच्छे हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी दोस्ती, बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन दोस्तियों में से एक है। सिर्फ अर्जुन से ही नहीं, अपनी एक्स अनुष्का के साथ भी उनकी दोस्ती बहुत खूबसूरत है।

    6. उनके अन्दर का बच्चा अभी भी ज़िंदा है

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    ज़िन्दगी के लिए उनका रवैया एक ऐसी चीज़ है जो हम सभी को सीखना चाहिए। उनका जो दिल करता है पहनते हैं, जैसी चाहें शकलें बनाते घूमते हैं। बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में रणवीर सिंह बच्चों की तरह लोगों के गले मिलते नज़र आ जाते हैं।

    7. वो दुनिया भर में एक आइकॉन हैं

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    लोग रणवीर के फैन हुए बिना रह ही नहीं सकते। लड़कियों को उनके जैसा लड़का चाहिए। वो अपनी एक्टिंग में जितना एफर्ट लगाते हैं वो उनके काम से साफ़ नज़र आते हैं। वो एक तरफ लार्जर देन लाइफ भी हैं, तो दूसरी तरफ बहुत रियल भी। वो ऐसे आइकॉन हैं, जिसकी मर्दानगी से किसी को कोई खतरा नहीं लगता।

    8. वो अपने स्टारडम को सीरियसली नहीं लेते

    इन 8 कारणों से हम रणवीर सिंह को लाने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करते हैं !

    रणवीर इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। लेकिन वो कहीं भी आराम से अपने फैन्स से बातचीत करते, उनके साथ फोटो खिंचवाते मिल जाते हैं। केवल रणवीर सिंह ही हैं जो मुंबई की सडकों पे सुपर हीरो कॉस्टयूम में घूम सकते हैं।