इन सेलिब्रिटीज पर मरते थे बॉलीवुड के ये 9 एक्टर्स !
एक वक़्त ऐसा था जब हमारे बॉलीवुड एक्टर्स कोई सेलेब्रिटी नहीं बल्कि एक आम इन्सान थे और उन्हीं की तरह हिंदी सिनेमा और एक्टर्स को पसंद करते थे। लेकिन आज वक़्त बदल गया है। अब ये आम लोग बेहद खास बन चुके हैं और बॉलीवुड फिल्मों में राज कर रहे हैं। और अपनी इनकी हर पसंद न पसंद के बारे में जानना इनके फैंस के लिए बेहद ज़रूरी हो गया है। स्टार्स बनने से पहले ये सेलेब्स हर आम फैंस की तरह बॉलीवुड के इन एक्टर्स के दीवाने थे।
तो हम आपके लिए लाये हैं बॉलीवुड एक्टर्स के सेलेब्रिटी क्रश-
रणबीर कपूर
रणबीर बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस परिवार की चार पीढियां बॉलीवुड में एक्टिव रही हैं। और इसी परिवार ने सबसे ज़्यादा एक्टर्स दिए हैं। सितारों से भरे इस परिवार के सबसे लाड़ले बेटे रणबीर को कोई और नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित पर क्रश था। वो माधुरी के इतने बड़े फैन थे कि उनकी तमन्ना थी कि वो एक बार माधुरी के साथ काम कर सके और ऐसा हुआ भी। दोनों ने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘घागरा’ में साथ में परफॉर्म किया है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने एक बार खुद ये बात मानी थी कि वो ऋतिक रोशन को बेहद पसंद करती थी। फिल्म कहो न प्यार’ से ये सिलसिला शुरू हुआ जो शायद आज तक कायम है। ऋतिक के लिए उनकी दीवानगी का ये आलम था कि श्रद्धा एक आम फैन की तरह ऋतिक की फ़ोटोज़ को इकट्ठा किया करती थी।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने अपनी एक फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि वो सैफ अली खान को बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि इस बारे में कोई सैफ को कुछ न बताये। आगे उन्होंने कहा था कि जब भी वो करीना से मिलेंगी वो उन्हें बतायेंगी की सैफ को पसंद करने के मामले में उन दोनों के बीच कम्पटीशन है।
इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि आमिर की हीरोइन जूही चावला थीं। इमरान ने ये बात खुद बताई थी और कहा था कि फिल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ के दौरान इमरान ने जूही को प्रोपोज़ भी किया था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कम ही वक़्त में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन एक वक़्त था जब आलिया कपूर खानदान के लाड़ले की दीवानी थी। जी हां, आलिया ने ये बात मानी थी कि उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश था। और उनकी फिल्म बर्फी देखने के बाद उनका ये प्यार और बढ़ गया था। अब खास बात ये है कि आलिया अपने क्रश यानी रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आने वाली है।
अर्जुन कपूर
क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर बेबो यानी करीना कपूर के बेहद बड़े दीवाने हैं। यहां तक की अर्जुन इस बात को कई बार बता चुके हैं। अर्जुन ने एक बार कहा था कि करीना असल जिंदगी में और भी ज़्यादा खूबसूरत हैं। अर्जुन करीना की हर फिल्म को देखते हैं। खास बात ये है कि करीना इस बारे में जानती हैं और दोनों फिल्म ‘की एंड का’ में हसबैंड-वाइफ के तौर पर नज़र भी आ चुके हैं।
आयुष्मान खुराना
रियलिटी शो रोडीज़ जीत कर बॉलीवुड एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके आयुष्मान बचपन से ही डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा के फैन थे। इनकी दीवानगी का आलम ये था कि ये अपने रूम की वॉल पर प्रिटी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाया करते थे।
करण जोहर
करण जौहर ट्विंकल खन्ना के बड़े फैन थे। बात इतनी बढ़ गई थी कि वो ट्विंकल से शादी करना चाहते थे।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक ही स्कूल में पढ़े हैं। और दोनों ने फिल्म ‘बागी’ में भी काम किया है। एक इंटरव्यू में टाइगर ने ये माना था कि वो श्रद्धा को बहुत पसंद करते थे। लेकिन कभी कह नहीं पाए क्योंकि वो उन्हें श्रद्धा से डर लगता था।