आलिया भट्ट ने अपनी स्पेशल लेडीज के साथ काटा बर्थडे केक, नीतू कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें

    आलिया भट्ट ने नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ मनाया अपना 28 वां जन्मदिन

    आलिया भट्ट ने अपनी स्पेशल लेडीज के साथ काटा बर्थडे केक, नीतू कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें

    आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपने 28वें जन्मदिन को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई थीं। सोमवार को आलिया ने अपना खास दिन अपने कुछ करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस का जन्मदिन रविवार रात से ही शुरू हो गया था। करण जौहर ने जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए अपने घर के खास पार्टी दे थी जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेबस शामिल थे। इसके अलावा आलिया ने रात को अपनी जिंदगी कुछ स्पेशल लेडीज के साथ केक काटा। बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर खुद को कोरोना होने की वजह से इस पार्टी से दूर रहे।

    कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आलिया नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बहन शाहीन भट्ट और माँ सोनी राजदान के साथ नज़र आ रही हैं। ये तस्वीरें खुद नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। देखिये-

    अपनी टीम के साथ भी काटा केक

    बता दें, आलिया भट्ट अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। उनके बर्थडे वाले दिन फिल्म ‘RRR’ में उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया। इस फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के आखिरी शेड्यूल में बिजी हैं। ये फिल्म 30 जुलाई 2021 को थिएटर में रिलीज़ होने जा रही है।