अंग्रेजी मीडियम'अंग्रेजी मीडियम' ट्विटर रियेक्शन: इरफान खान को मिली तारीफ तो कहानी को बताया कमजोर

    'अंग्रेजी मीडियम' ट्विटर रियेक्शन: इरफान खान को मिली तारीफ

    अंग्रेजी मीडियम'अंग्रेजी मीडियम' ट्विटर रियेक्शन: इरफान खान को मिली तारीफ तो कहानी को बताया कमजोर

    इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म के ऑडियंस रियेक्शन भी मिलने लगे हैं। ये फिल्म बाप बेटी के इमोशनल रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक पिता अपनी बेटी के सपनो को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है।

    फिल्म को कोरोनावायरस की वजह से झटका लग सकता है, क्योंकि दिल्ली में भी सिनेमाघरों का बन करने का ऐलान हो गया है और लोग भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। लेकिन फिर भी जो लोग मूवी देखकर आ गए हैं, वो ट्विटर पर अपना रियेक्शन दे रहे हैं। रियेक्शन्स में इरफान को काफी तारीफें मिल रही हैं, हालांकि कुछ लोगों ने 'हिंदी मीडियम' को ही 'अंग्रेजी मीडियम' से बेहतर बताया है। यहां देखिए फिल्म को कैसे कैसे रियेक्शन मिल रहे हैं।