चलते चलते फिसल पड़े 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय देवरकोंडा, लोग बोले- अनन्या पांडे खयाल रखो

    चलते चलते फिसल पड़े 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय देवरकोंडा

    चलते चलते फिसल पड़े 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय देवरकोंडा, लोग बोले- अनन्या पांडे खयाल रखो

    'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों मुंबई में फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल मे हैं। दोनों की हाल ही में शूटिंग की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब विजय की एक और वीडियो सामने आई है जिसमें वो फिसल गए हैं।

    विजय कुछ लोगों के साथ रास्ते पर चल रहे हैं कि अचानक उनका पैर फिसल जाता है लेकिन उन्हें गिरने से बचा लिया जाता है। लेकिन कई लोगों ने उनको इस बात पर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। विजय को कमेंट में कहा जा रहा है, 'संभल के अर्जुन रेड्डी, प्रीति का क्या होगा।' एक और कमेंट में कहा गया कि एक्टर मुंबई में नया है इसलिए इस शहर की आदत नहीं है। एक यूजर ने विजय के गिरने को अनन्या पांडे के साथ काम करने का रिजल्ट बताया है। तो वहीं दूसरे यूजर ने अनन्या पांडे को कहा कि वो अपने लेटेस्ट कनेक्शन का ध्यान क्यों नहीं रखतीं। यहां देखिए विजय का ये वीडियो।

    विजय और अनन्या की 'फाइटर' को जगन्नाथ पुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। विजय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फैंस उनका बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।