एक्टर रजत बेदी की कार ने राह चलते शख्स को मारी जबरदस्त टक्कर, पुलिस में शिकायत दर्ज

    एक्टर रजत बेदी की कार ने राह चलते शख्स को मारी जबरदस्त टक्कर

    एक्टर रजत बेदी की कार ने राह चलते शख्स को मारी जबरदस्त टक्कर, पुलिस में शिकायत दर्ज

    बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी की कार से एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने अपनी गाड़ी से मुंबई D N नगर के रहने वाले एक 39 साल के व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। ये मामला सोमवार शाम का है जब व्यक्ति अपने काम से घर वापस लौट रहा था। रोड क्रोस करने के दौरान रजत बेदी ने उसे टक्कर मार दी। बाद में एक्टर ने ही चोटिल व्यक्ति को कूपर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

    इस बारे में पीड़ित की पत्नी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद रजत ने हॉस्पिटल में रहने और ट्रीटमेंट का खर्च उठाने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद वो वहां से चले गए। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अगर उनके पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार रजत बेदी होंगे और उन्हें गिरफ्तार किया जाये।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति को सिर के पीछे वाले हिस्से में छोट लगी है। उन्हें ICU में रखा गया है। ये मामला बेहद गंभीर बताया जा रहा है। पीड़ित के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 13 और 7 साल बताई जा रही है।


    बता दें, रजत बेदी काफी पॉपुलर एक्टर हैं। इन्हें ऋतिक रोशन की कोई मिल गया है में विलेन के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा हीरो, रक्त जैसी फिल्मों में भी नज़र आये हैं। कई हिट सॉन्ग भी एक्टर के नाम हैं। रजत मॉडल, टीवी प्रोड्यूसर, स्टंटमैन और एंटरप्रेन्योर भी हैं।