अरबाज़, सोहेल और बेटे निर्वाण खान के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप

    अरबाज़, सोहेल और बेटे निर्वाण खान के खिलाफ FIR दर्ज

    अरबाज़, सोहेल और बेटे निर्वाण खान के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप

    बॉलीवुड के सबसे बड़े खान परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है। और ये कोई और नहीं बल्कि सलमान के दोनों छोटे भाई सोहेल खान, अरबाज़ खान और उनका भतीजा निर्वान खान है। इन तीनों पर कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप लगा है।


    बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन के मुताबिक ये तीनों 25 दिसंबर को दुबई से वापस लौटे थे। अधिकारियों द्वारा इन तीनों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया था लेकिन नियम का उल्लंघनकरते हुए ये अपने घर लौट गए।

    अब ताजा खबर के मुताबिक तीनों ने खुद को होटले ताज लैंड एंड मुंबई में खुद को अलग क्वारंटीन कर लिया है। 

    बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है जाब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया हो। इससे पहले ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, सिंगर गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो चुकी है।