कियारा अडवाणी दोबारा कर रही हैं 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के साथ काम? जानिए

    कियारा अडवाणी दोबारा कर रही हैं 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के साथ काम?

    कियारा अडवाणी दोबारा कर रही हैं 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के साथ काम? जानिए

    कियारा अडवाणी और शाहिद कपूर की जोड़ी को साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों पहली बार नज़र आये थे लेकिन इनकी शानदार केमिस्ट्री आज तक फैंस जहन में हैं। फैंस दोनों को दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कियारा ने दोबारा दोनों के साथ काम करने की तरफ इशारा कर दिया है

    दरअसल, हाल में एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर के साथ दोबारा काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी होगी अगर वो दोबारा एक्टर के साथ काम कर पाती हैं। कियारा ने कहा-“बातचीत सामान्य रूप से होती रहती है, लेकिन वास्तव में एक अच्छी स्क्रिप्ट आनी है। तो चलिए देखते हैं, निश्चित रूप से मैं चाहती हूं, और मुझे यकीन है कि वह भी ऐसा ही सोचते होंगे। हमने इसके बारे में बात की है। लेकिन उम्मीद है, हां, हम जल्द ही कुछ सुपर पर सहयोग करना पसंद करेंगे।”

    बता दें, साल 2019 में रिलीज़ हुई कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाये थे। संदीप रेडी वंगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस किया था। वहीं फिल्म के गाने, कहानी, एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस और दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। उम्मीद है अब ये सुपरहिट जोड़ी दोबारा साथ देखने को मिले।