प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में ताली बजा कर किया कोरोना कमांडोज़ को सलाम

    प्रियंका ने अमेरिका में ताली बजा कर किया कोरोना कमांडोज़ को सलाम

    प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में ताली बजा कर किया कोरोना कमांडोज़ को सलाम

    कोरोना वायरस का असर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में दुनियाभर के लोग इस बीमारी से बचाव के लिए अपने आप को घर में बंद किये बैठे हैं। 22 मार्च रविवार को भारत में कोरोना कमांडोज को सलाम करते हुए उनके लिए ताली, थाली और घण्टी बजा कर उनका शुक्रियादा किया।

    अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड स्टार्ट अपने घर की बालकनी में खड़े हो कर कमांडोज़ को सलाम किया। अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका इस वक़्त अमेरिका में हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सभी डॉक्टर्स, नर्सों और इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट कर रहे लोगों का ताली बजा कर शुक्रिया किया।

    प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने घर की बालकनी में खड़े हो कर तालियां बजा रही हैं।


    दूसरी तरफ, प्रियंका ने इंडियन खाने की फोटो शेयर की है। कोरोना की वजह से प्रियंका अमेरिका में अपने घर पर ही टाइमपास कर रहीं हैं। कभी वो अपने नडॉग्स के साथ फोटो शेयर कर रही हैं तो कभी निक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।