'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस लवी सासन ने बेटे को दिया जन्म, ये रखा नाम

    'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस लवी सासन ने बेटे को दिया जन्म

    'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस लवी सासन ने बेटे को दिया जन्म, ये रखा नाम

    टीवी का पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में 'परिधि' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस लवी सासन ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इस बात को सामने नहीं आने दिया था लेकिन अब खुद ही लवी ने ट्रेडीशनस साड़ी पहने हुए बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर इस खबर को कंफर्म किया है। एक और पोस्ट में उनके पति कौशिक कृष्णमूर्ति भी साथ हैं। उन्होंने लिखा है कि इस फीलिंग को बताने के लिए कैप्शन सूटेबल नहीं है।

    बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक लवी 19 फरवरी को मां बनी थीं और उन्होंने अपने बेटे का नाम रॉयस रखा है।

    अपने पति से दो बार की थी शादी

    लवी सासन ने अपने पति से दो बार शादी की है। पहली बार उन्होंने फरवरी 2019 में कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ सिख रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद कपल ने 29 मई 2019 को साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी। लवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मां बनने के बाद अपना करियर नहीं रोकेंगी।