शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टर माइंड

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टर माइंड

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। राज पर पोर्नोग्राफी फ़िल्में बनाने औए उसे एप पर पब्लिश करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं।

    पोर्नोग्राफी मामले में इस साल फ़रवरी में राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच मामले की जांच में लगी हुई थी। अब बताया जा रहा है कि राज के खिलाफ उन्हें बड़े सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच की तरफ से ये भी बताया गया है कि राज ही इसके मास्टरमाइंड हो सकते हैं।

    खबरों की माने तो राज ने केंद्रिन नाम की कंपनी शुरू की जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था। ये कंपनी OTT प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करती थी। राज के परिवार के सदस्य ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। इस कंपनी सर्वर पर मुंबई, दिल्ली या भारत के अन्य जगहों पर शूट किये गये अश्लील वीडियो अपलोड कर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिये दूसरे जगह भेजा जाता था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस बिज़नस में राज ने 10 करोड़ रूपये लगाए हैं। उमेश कामत नाम के शख्स ने गिरफ़्तारी के बाद राज और कंपनी से जुड़ी सारी सच्चाई क्राइम ब्रांच को बता दी। अब अगर राज दोषी पाए गए तो उन्हें 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। आज राज कुंद्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा।