सुशांत सबसे पहले इस रियलिटी शो में ऑडियंस की भीड़ में तालियां बजाते आये थे नज़र

    सुशांत सबसे पहले इस रियलिटी शो में ऑडियंस की भीड़ में तालियां बजाते आये थे नज़र

    सुशांत सबसे पहले इस रियलिटी शो में ऑडियंस की भीड़ में तालियां बजाते आये थे नज़र

    सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 12 साल का शानदार करियर। वो सब छोड़ गए। उन्हें अपने हर किरदार के लिए तारीफें मिली। टीवी सीरियल्स से जब फिल्मों में कदम रखा तो उन्हें शाहरुख़ खान कहने लगे। चमक भी तो शाहरुख़ जैसी थी। और एक्टिंग में तो जैसे उनका कोई जवाब नहीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुशांत ने एक्टिंग को अपना करियर चुना। एक्टिंग सीखी और टीवी के मानव और बड़ी स्क्रीन के हीरो बन गए। लेकिन ये सफ़र संघर्षों भरा था। कभी बैकग्राउंड डांसर बने तो कभी सीरियल में बहोत छोटा रोल निभाया। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा वो रियलिटी शो में ऑडियंस भी बने नज़र आये। ऑडियंस जो हर अच्छी परफॉरमेंस के बाद तालियां बजाती है। सुशांत, सोनी टीवी के शो बुगी वूगी में सालों पहले ऑडियंस बने नज़र आये थे।

    अगर यकीन ना हो तो ये वीडियो क्लिप अंत तक देखें, ताली बजाते सुशांत नज़र आ जायेंगे।


    सुशांत एक यादगार सितारा बन कर रह गए। उनके जाने का सदमा कोई बर्दाश नहीं कर पा रहा है। नकी फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, पीके, केदारनाथ, छिछोरे के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। आने वाले वक़्त में वो दिल बेचारा जैसी फिल्मों में और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले थे। लेकिन वो सब अधुरा छोड़ गए।  

    आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं।

    हेल्‍पलाइन नंबर:

    AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

    स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)