पपराजी को देखकर टपोरी बन गए तैमूर, बोले- 'ऐ भाई लोग'

    पपराजी को देखकर टपोरी बन गए तैमूर, बोले- 'ऐ भाई लोग'

    पपराजी को देखकर टपोरी बन गए तैमूर, बोले- 'ऐ भाई लोग'

    सैफ और करीना के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी इतनी है कि पपराजी भी स्टार्स की तरह उनका पीछा करके उनकी फोटोज क्लिक करते हैं और वीडियोज बनाते हैं। तैमूर के ये वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी तरह तैमूर का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर पपराजी को देखकर थोड़ा टपोरी बन जाते हैं और बोलते हैं- 'ए भाई लोग'। इस वीडियो तैमूर के अलावा करीना कपूर और उनकी मां बबीता भी दिखाई दे रही हैं।

    तैमूर वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रखे हैं। पिछले दिनों वो सैफ और करीना के फोटो शूट में मदद करते दिखाई दिए थे और उससे पहले वो शेफ बने थे। उन्होंने खुद फार्म में जाकर सब्जियां निकाली थीं। उनकी ये वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुई थीं।

    तैमूर की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। दीपिका ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया था और उन्हें क्यूट कहा था।