फिलहाल नहीं बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर लेले, खुद एक्टर्स हैं वजह

    फिलहाल नहीं बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर लेले

    फिलहाल नहीं बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर लेले, खुद एक्टर्स हैं वजह

    वरुण धवन और डायरेक्टर शशांक खेतान साथ में एक और फिल्म 'मिस्टर लेले' लेकर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' (2014) और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) में साथ काम किया है। शशांक की फिल्म मिस्टर लेले में वरुण के अलावा जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल मे हैं।

    लेकिन फैंस के लिए अब अच्छी खबर नहीं हैं। दरअसल इस फिल्म पर अब काम रुक गया है। इसकी वजह डेट इशू बताया जा रहा है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दोनों ही फिलहाल फिल्म के लिए टाइम नहीं दे पा रहे हैं। दोनों अपने पहले के कमिटमेंट में बिजी हैं।

    मिड डे की रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया, ''दोनों एक्टर्स की एक जैसी डेट पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। अगले कुछ हफ्ते वरुण श्रीराम राघवन के साथ अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में बिजी हो जाएंगे। दूसरी तरफ जाह्नवी इस महीने के आखिर तक गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल की प्रमोशन में लग जाएंगी, इसके अलावा उनके पास अभी करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त भी शेड्यूल है। दोनो ही एक्टर्स पिछले हफ्ते खैतान के घर रास्ता निकालने गए थे, लेकिन बातचीतसे कुछ नहीं निकला। फिल्म को फिर दोबारा शुरु किया जाएगा लेकिन फिलहाल के लिए इस पर काम रुक गया है।''

    इस साल की शुरुआत में जब मिस्टर लेले का पोस्टर सामने आया तो साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी थी। ये फिल्म 21 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण का कैरेक्टर इसमें महाराष्ट्र के एक शख्स का होता।