शाहरुख़ खान की 'पठान' का म्यूजिक कंपोज़ करेगी विशाल-शेखर की जोड़ी, सिंगर ने कन्फर्म की खबर

    शाहरुख़ खान की 'पठान' का म्यूजिक कंपोज़ करेगी विशाल-शेखर की जोड़ी

    शाहरुख़ खान की 'पठान' का म्यूजिक कंपोज़ करेगी विशाल-शेखर की जोड़ी, सिंगर ने कन्फर्म की खबर

    शाहरुख़ खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नई खबर सामने आ रही है जो फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर रही है। हाला में म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने कन्फर्म कर दिया है कि शाहरुख़ कि फिल्म 'पठान' का म्यूजिक कंपोज़ कर रहे हैं।

    देसीमार्टीनी ने आपको इस खबर की जानकारी दी थी। अब विशाल ददलानी ने खबर पर मुहर लगा दी है। विशाल ने बुधवार शाम एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था-“बीते समय के नंबर मायने नहीं रखते हैं। आने वाले समय के कोई भी नंबर बड़े नहीं हैं। पूरी दुनिया केवल शाहरुख खान को देखने का इंतजार कर रही है। सबसे जरूरी बात ये कि हम एक जबरदस्त फिल्म के बेहतरीन गानों के लिए काम कर रहे हैं।" इसके साथ विशाल ने हैशटैग पठान लिखा जिससे साफ़ हो गया है कि विशाल और शेखर की जोड़ी ‘पठान’ का म्यूजिक कंपोज़ कर रही है। हालांकि, अब ये ट्वीट विशाल के ट्विटर अकाउंट की टाइमलाइन पर नज़र नहीं आ रहा।

    शाहरुख़ खान की 'पठान' का म्यूजिक कंपोज़ करेगी विशाल-शेखर की जोड़ी, सिंगर ने कन्फर्म की खबर

    बता दें, खबरें थीं कि म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की जोड़ी पहले सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का म्यूजिक कंपोज़ कर रहे थे। लेकिन दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने सलमान की ‘टाइगर 3’ के म्यूजिक की जिम्मेदारी प्रीतम को सौंप दी और ‘पठान’ विशाल शेखर के हाथों में। वैसे बता दें, ये जोड़ी शाहरुख़ की कई हिट फिल्मों जैसे ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का म्यूजिक कंपोज़ कर चुकी है। खास बात ये है कि इन फिल्मों में भी दीपिका ही किंग खान की हीरोइन थी। और पठान में भी वहीं हैं। मतलब इस फिल्म का म्यूजिक कमाल होने वाला है।