तारा सुतारिया के साथ अपने बेटे के रिलेशनशिप पर बोलीं आदर जैन की मम्मी- 'बेटे की पसंद हमारी पसंद है'!

    आदर जैन की मम्मी ने तारा सुतारिया पर कहा- बेटे की पसंद हमारी पसंद!

    तारा सुतारिया के साथ अपने बेटे के रिलेशनशिप पर बोलीं आदर जैन की मम्मी- 'बेटे की पसंद हमारी पसंद है'!

    ‘मरजावां’ एक्ट्रेस तारा सुतारिया और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के कथित रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि तारा और आदर पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी ख़बरें थीं कि तारा सुतारिया अपने ‘मरजावां’ को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि इन दोनों के बीच शायद बात नहीं जम सकी। लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि आदर और तारा के बीच सबकुछ बहुत ज़ोरदार चल रहा है।

    तारा सुतारिया के साथ अपने बेटे के रिलेशनशिप पर बोलीं आदर जैन की मम्मी- 'बेटे की पसंद हमारी पसंद है'!

    हाल ही में तारा को आदर के भाई अरमान जैन की शादी में देखा गया था, जहाँ पूरा कपूर परिवार मौजूद था। इस मौके की एक तस्वीर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने शेयर की थी जिसमें तारा का हाथ बहुत प्यार भरे अंदाज़ में आदर पर है। मीडिया में इनके बारे में हर तरह की खबर चल रही है और कुछ में तो यहाँ तक कह दिया गया है कि आदर और तारा शादी भी कर सकते हैं। ऐसे में खुद आदर की मम्मी रीमा जैन ने सामने आकर बातें साफ़ की। मुंबई मिरर ने उनसे पूछा कि क्या जल्द ही उनके घर में एक और शादी देखने को मिलने वाली है? इसके जवाब में रीमा ने कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। वो जवान हैं। हम आगे देखेंगे कि वो ज़िन्दगी में क्या करते हैं। उन्हें अपनी लाइफ बनाने दीजिए और उन्हें पहले काम करने दीजिए।’

    जब उनसे पूछा गया कि क्या कपूर परिवार को तारा-आदर की रिलेशनशिप स्वीकार है? तो उन्होंने कहा, ‘हमें हर उस व्यक्ति से प्यार है जिससे हमारे बेटे को प्यार है।’