वैलेंटाइन डे पर खिसकी आमिर की लाल सिंह चड्ढा, क्रिसमस पर अब रिलीज होगी फिल्म 83

    वैलेंटाइन डे पर खिसकी आमिर की लाल सिंह चड्ढा

    वैलेंटाइन डे पर खिसकी आमिर की लाल सिंह चड्ढा, क्रिसमस पर अब रिलीज होगी फिल्म 83

    एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज डेट आना शुरू हो गई हैं। हाल ही में दिवाली पर फिल्म सूर्यवंशी का ऐलान हुआ और उसके बाद से 3 और फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है। एक और लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रणवीर सिंह स्टारर 83 की भी रिलीज सामने आ गई हैं।

    आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले क्रिसमस पर रिलीज हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर खिसक गई है। यानी अब ये फिल्म 14 फरवरी 2022 के आसपास रिलीज होगी। मेकर्स ने इसके लिए एक बयान भी जारी किया है और बताया है कि 22 अक्टूबर से थियेटर्स खुलने का वो स्वागत करते हैं और महामारी की वजह से फिल्म में देरी हुई है। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह भी थ्री इडियट्स के बाद एक साथ दिखाई देंगे।

    दूसरी तरफ अब क्रिसमस रिलीज पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने कब्जा जमा लिया है। 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड पर बनी ये फिल्म बनकर तैयार है लेकिन पूरी तरह से थियेटर्स ने खुलने की वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा था।

    इन दो फिल्मों के अलावा बता दें कि पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को, जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 को और शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।