लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने शेयर किया अपनी फिल्म का मोशन लोगो, इस दिन होगी रिलीज

    लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने शेयर किया अपनी फिल्म का मोशन लोगो

    लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने शेयर किया अपनी फिल्म का मोशन लोगो, इस दिन होगी रिलीज

    आमिर खान की फिलहाल 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनके सभी फैंस अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। और ये फिल्म है लाल सिंह चड्ढा। हालांकि इस फिल्म को देखने के लिए आपको करीब 1 साल का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले फिल्म की कई अपडेट्स हमारे सामने आ चुकी हैं।

    अब इस फिल्म का एक मोशन लोगो रिलीज हुआ है। जिसमें एक पंख उड़ता हुआ आता है और इसके बाद लाल सिंह चड्ढा लिखा हुआ आता है। बैकग्राउंड में कुछ लाइनें सुनने को मिलते हैं - क्या पता हम में कहानी है या कहानी में हैं हम। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आती है। ये फिल्म अगले साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

    आमिर खान की इस फिल्म में करीना कपूर भी उनके साथ नजर आएंगी। उन्होंने पिछले दिनों खुलासा किया था कि ये उनकी पहली फिल्म है जब उनको ऑडिशन देना पड़ा था। लाल सिंह चड्ढा दरअसल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इसमें टॉम हैंक्स लीड रोल मे थे और आमिर उन्हीं का किरदार निभाएंगे।

    पिछले दिनों एक किस्सा ये भी सुनने को मिला था कि मिड 90 के दशक मे ही इस फिल्म का रीमेक बनाया जाना था। जिसमें शाहरुख खान को चुना गया था। हालांकि फिल्म प्रोडक्शन में आई दिक्कत की वजह से बन नहीं पाई।