आमिर खान बांद्रा में लेंगे नया आलीशान घर? यहां जानिए

    आमिर खान बांद्रा में लेंगे नया आलीशान घर? यहां जानिए

    आमिर खान बांद्रा में लेंगे नया आलीशान घर? यहां जानिए

    पिछले कुछ दिनों से देखा जा सकता है कि स्टार्स अपना नया घर ले रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े और कई सेलेब्स ने मुंबई में नया घर खरीदा है। अब आमिर खान भी इस लीग में शामिल होते नजर आ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर शहर में नया प्लश हाउस ढूंढ रहे हैं।

    सोमवार को भी वह एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ने बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में एक नया अपार्टमेंट देखा है और वो 17वीं मंजिल पर ये घर खरीदने वाले हैं। रणबीर और आलिया भी पाली हिल एरिया के पेंटहाउस में शिफ्ट होंगे। उनकी नई बनी बिल्डिंग का नाम जॉय लीजेंड है। इतना ही नहीं इनके पास में ही कैटरीना कैफ भी नया घर देख रही हैं।

    आमिर खान की बात करें तो उन्होंने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह फिल्म थ्री इडियट के बाद एक बार फिर उनके साथ फिल्म में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स तो ये भी आई थीं कि लाल सिंह चड्ढा में पूरी तरह फोकस करने के लिए उन्होंने अपना फोन भी खुद से दूर कर दिया था। इसके अलावा फिलहाल उन्होंने महाभारत बनाने का प्लान साइड कर दिया है।