मुंबई के आरे में बीएमसी ने रात में काटे पेड़, वरुण-आलिया समेत भड़का बॉलीवुड

    मुंबई के आरे में बीएमसी ने रात में काटे पेड़, वरुण-आलिया समेत भड़का बॉलीवुड

    मुंबई के आरे में बीएमसी ने रात में काटे पेड़, वरुण-आलिया समेत भड़का बॉलीवुड

    मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आरे को वनक्षेत्र घोषित करने और पेड़ों की कटाई पर स्टे लगाने से मना कर दिया। इसके बाद रात में ही बीएमसी ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इसके कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते बॉलीवुड के भी कई कलाकार नाराज हो गए हैं। वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर समेत कई स्टार्स ने ट्विटर गुस्सा जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पेड़ों की कटाई को रोकने की अपील की।

    फरहान अख्तर ने लिखा, ''रात में पेड़ों को काटना बहुत ही निराशाजनक है, ये जानते हुए भी कि वो गलत हैं इससे भागने की कोशिश कर रहे हैं।''

    दिया मिर्जा ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क्या यह अवैध नहीं है? अभी आरे में यह हो रहा है. क्यों? कैसे?” साथ ही उन्होंने शिव सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीएमसी के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों को भी टैग किया।

    वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने विरोध जताते हुए लिखा, “और ये शुरू हो गया. आरे जंगल को नष्ट कर दिया गया।”

    सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने लिखा, “आरे जंगल का खून हो रहा है, मृत रात में। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस, कृपया ऐसा मत कीजिए।”

    डायरेक्टर ओनिर ने लिखा, ''रात के अंधेरे हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई। आरे जंगल की आत्मा को शांति मिले। हम फेल हुए। मेरा दिल ये जानकर दुख रहा है कि इंसानों के लालच की वजह से सुबह तक गर्व से खड़े हुए पेड़ जमीन पर गिरे पड़े मिलेंगे।''

    आरे में मेट्रो परियोजना के चलते 2700 पेड़ों को काटने की इजाजत मिल गई है। इससे पहले जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर भी इसका विरोध कर चुके हैं। जबकि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने मेट्रो का समर्थन किया था।